
हाल ही में मोटो ई4 प्लस को यूएस फेडरल कम्यूनिकेशन्स कमीशन की अधिकारिक वेबसाइट पर एक्सटी1773 मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड किया गया है। वहीं अब मोटो ई4 के बारें में नई जानकारी सामने आई है। ताजा लीक में फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया है।
मोटो सी की जानकारी लीक, 16-एमपी कैमरे से होगा लैस
पी3डीएन पर मोटो ई4 को एक्सटी1775 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। मोटो ई4 को लेकर सामने आए लीक में फोन की बैटरी 4,000एमएएच बताई गई थी, लेकिन ताजा रिपोर्ट के अनुसार मोटो ई4 को महज 2,300एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही मोटो ई4 एमटी6737एम प्रोसेसर पर कार्य करेगा।

मोटो ई4 को 854×480 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की एफडब्ल्यूवीजीए डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। नए लीक के अनुसार मोटोरोला अपने इस फोन को 1जीबी, 2जीबी, 3जीबी और 4जीबी के चार रैम वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है। तथा इनकी इंटरनल स्टोरेज 16जीबी की होने की उम्मीद है।
सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राईम का 32जीबी वेरिएंट होगा लॉन्च
फोटोग्राफी के लिए इसमें आॅटो फोकस तकनीक से लैस 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा फ्रंट फ्लैश के साथ 2-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। आपको बता दें कि अब तक हासिल हुई जानकारी में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कैमरा और इंटरनल स्टोरेज किस रैम वेरिएंट में कितनी होगी। इसलिए अभी भी कंपनी की तरह से किसी घोषणा का इंतजार है।





















