Moto G Stylus (2025) के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस आए सामने, इन सर्टिफिकेशन साइट्स पर दिखा फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/05/Moto-G-Stylus-5G-2024-.jpg
Highlights

मोटोरोला कथित तौर पर Moto G Stylus (2025) पर काम कर रहा है। यह Moto G Stylus (2024) के सक्सेसर के रूप में आने वाले महीनों में लॉन्च हो सकता है। ब्रांड के ऐलान से पहले डिवाइस को अब कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। इनमें FCC, IMEI और UL Solutions (Demko) शामिल हैं। इन लिस्टिंग में आगामी पेशकश के प्रमुख स्पेक्स सामने आए हैं।

Moto G Stylus (2025) की प्रमुख डिटेल्स

बताते चलें कि लेनोवो के स्वामित्व वाले इस ब्रांड ने भारत में अपनी G Stylus सीरीज को कभी लॉन्च नहीं किया है। इसलिए, यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी अपनी आगामी पेशकश को देश में लाएगी या नहीं। वहीं, पिछले मॉडल Moto G Stylus (2024) को पिछले साल मई में $399 (~34,534 रुपये) की कीमत पर ग्लोबली लॉन्च किया गया था।