Moto G100s हुआ चीन में लॉन्च, 7000mAh बैटरी और Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट के साथ

Lenovo ने अपने नए स्मार्टफोन Moto G100s को चीन में पेश कर दिया है। कंपनी ने इसे हाल ही में लॉन्च हुई Moto G100 सीरीज के लोअर वर्जन के तौर पर उतारा है। इस फोन में कई ऐसे फीचर्स हैं जो इसे मिड-रेंज सेगमेंट में अच्छा विकल्प बनाते हैं। हालांकि कैमरा सेक्शन में कमी लग सकती है, लेकिन परफॉरमेंस और बैटरी पावर को देखते हुए यह यूजर्स के लिए बढ़िया और सस्ता विकल्प साबित हो सकता है। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।
नया Moto G100s (मॉडल नंबर XT2537) क्वालकॉम के Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट से लैस रखा गया है। जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक जाती है। यह प्रोसेसर पावर एफिशिएंसी और परफॉरमेंस दोनों के लिए सही लग सकता है। फोन में LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज तकनीक दी गई है।
Moto G100s में आपको 6.72-इंच का LCD डिस्प्ले मिलेगा। जो 2400×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट से लैस है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1050 निट्स तक जाती है और इसमें DC Dimming और ब्लू लाइट प्रोटेक्शन जैसी तकनीक भी है। जिससे यह फोन इंडोर और आउटडोर दोनों लाइटिंग कंडीशन में बेहतरीन विज़ुअल एक्सपीरियंस दे सकता है।
कैमरा के मामले में लेटेस्ट Moto G100s में बैक पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल मैक्रो सेंसर दिया गया है। वहीं, फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा है। जो वीडियो कॉलिंग और बेसिक फोटोग्राफी के लिए अच्छा माना जा सकता है।
Moto G100s फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे बैकअप के साथ आती है। इसके साथ 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी आसानी से दो दिन तक चल सकती है।
Moto G100s का डिजाइन मजबूत और प्रीमियम लुक वाला है। इसका वजन 210 ग्राम और मोटाई 8.6 मिमी है। फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है। जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रख सकता है। इसके अलावा इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, डुअल स्पीकर, और NFC सपोर्ट भी है।
कंपनी ने Moto G100s को ब्लू और ब्लैक जैसे दो कलर ऑप्शन में पेश किया है। यह चीन में दो स्टोरेज वैरियंट में उपलब्ध होगा। जिसमें 8GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत CNY 999 (लगभग 12,800 रुपये) और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत CNY 1099 (लगभग 13,800 रुपये) रखी गई है। वहीं, फोन की प्री-सेल 7 नवंबर 2025 से शुरू होगी।
मार्केट में Moto G100s का मुकाबला Redmi Note 14 5G, realme 14x और Infinix Note 40 5G जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है। हालांकि Moto G100s अपनी बड़ी बैटरी, परफॉरमेंस और ब्रांड वैल्यू के चलते आगे रह सकता है।
यदि आप ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जिसमें पावरफुल बैटरी और अच्छा चिपसेट मिले तो Moto G100s बढ़िया विकल्प हो सकता है। हालांकि सेल्फी कैमरा हल्का लग सकता है। आपका बजट कम है तो आप इसे चुन सकते हैं। यह फोन अन्य मार्केट में आएगा या नहीं इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। हम कोई भी अपडेट आते ही आपको जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।