Exclusive: इस प्राइस में लॉन्च होगा Moto G34 5G, ये होगी स्पेसिफिकेशन्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/01/Moto-G34-5G-india-launch-date.jpg
Highlights

Moto G34 5G भारत में 9 जनवरी को लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह फोन देश में में मौजूद बजट कैटेगरी के फोन्स की लिस्ट में शामिल किया जाएघा। वहीं, मोटोरोला इंडिया और फ्लिपकार्ट दोनों वेबसाइटों पर एक समर्पित माइक्रोसाइट भी है और इससे पूरे डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स का पता चलता है। अब, लॉन्च से पहले, 91mobiles रिटेल स्टोर के माध्यम से भारत में Moto G34 5G की कीमत लॉन्च से पहले पता लगी है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल…

Moto G34 5G का इंडिया प्राइस (एक्सक्लूसिव)

हमारे रिटेल सोर्स के अनुसार, भारत में Moto G34 5G की कीमत 4GB/128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 10,999 रुपये होगी। वहीं, 8GB/128GB मॉडल थोड़ा महंगा होगा। हालांकि, इसका प्राइस अभी हमें पता नहीं लग पाया है।

Moto G34 5G की स्पेसिफिकेशन्स

जैसा कि हमने बताया कि फ्लिपकार्ट और मोटोरोला इंडिया वेबसाइट पर एक समर्पित माइक्रोसाइट है। इसमें फोन के पूरे डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे दी गई है।