
Motorola ने ग्लोबल मार्केट में इसी महीने Moto G57 Power को लॉन्च किया है। वहीं, अब इसकी इंडिया लॉन्च डेट भी कंफर्म हो गई है। ब्रांड ने घोषणा की है कि यह स्मार्टफोन भारत में 24 नवंबर दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart पर फोन की माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। जिसमें इसका डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस देखे जा सकते हैं। आइए, आगे आपको सामने आई फुल डिटेल्स देते हैं।
माइक्रोसाइट के अनुसार Moto G57 Power में 6.72 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलेगा। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट, Display Color Boost टेक्नोलॉजी, 1050 निट्स ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया जाएगा। इस स्क्रीन में Smart Water Touch फीचर भी मौजूद रहेगा। जिससे डिस्प्ले गीला होने पर भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकेगा। फोन में MIL-810H ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और IP64 वॉटर रेजिस्टेंस की सुविधा भी होगी। जो इसे मजबूती के मामले में आगे रख सकती है।
ब्रांड के अनुसार आगामी Moto G57 Power स्मार्टफोन दुनिया का पहला फोन है। जिसमें Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलेगा। जिसे RAM Boost फीचर की मदद से वर्चुअली 24GB तक बढ़ाया भी जा सकेगा। फोन के बैक पैनल में पैनटोन-क्यूरेटेड वेगन लेदर फिनिश देखने को मिलेगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 पर चलेगा। कंपनी ने Android 17 अपडेट तथा तीन साल की सिक्योरिटी अपडेट्स देने का भी वादा किया है।
Moto G57 Power फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh silicon-carbon बैटरी होगी। जिससे कंपनी 60 घंटे तक का बैटरी बैकअप देने का दावा कर रही है। ब्रांड का कहना है कि यह बैटरी हेल्थ को भी बेहतर बनाए रख सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony LYTIA 600 प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। जिसे Moto AI सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा होगा।
अन्य फीचर्स के रूप में Moto G57 Power में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स होंगे। जो Dolby Atmos और Hi-Res Audio सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी और स्मार्ट फीचर्स में Smart Connect शामिल है। जिससे फोन को लैपटॉप और टैबलेट के साथ लिंक किया जा सकता है। इसके अलावा तीन-उंगली वाला स्क्रीनशॉट फीचर, डबल-चॉप फ्लैशलाइट, ट्विस्ट-टू-ओपन कैमरा और Family Space मोड जैसे Moto UX फीचर्स भी मिलेंगे।
Moto G57 Power उन लोगों के लिए खास हो सकता है जो सस्ते में लंबी बैटरी लाइफ, क्लीन UI और स्मूद परफॉरमेंस को पसंद करते हैं। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Redmi Note 14 Pro 5G, Samsung Galaxy A16 5G और iQOO Z10x जैसे फोंस से हो सकता है। हालांकि Moto G57 Power अपनी 7000mAh बैटरी, लेटेस्ट फीचर्स और Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट के साथ आगे रह सकता है।
यदि आप एक ऐसे फोन की तलाश में हैं जिसकी बैटरी करीब 2 दिन चले और बढ़िया परफॉरमेंस सस्ते में मिल जाए तो Moto G57 Power बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आप इसका वेट कर सकते हैं। हम आपको लॉन्च के दिन इसका फुल अपडेट देंगे। हमारे साथ बने रहें।











