Moto G67 और Moto G77 जल्द होंगे लॉन्च, रिटेलर लिस्टिंग में सामने आए स्पेसिफिकेशंस

Motorola अपनी G-सीरीज के पोर्टफोलियो और आगे बढ़ा सकता है। इसमें कंपनी जल्द ही Moto G67 और Moto G77 स्मार्टफोंस लॉन्च कर सकती है। इन्हें लेकर ग्रीक ऑनलाइन रिटेल लिस्टिंग में जानकारी सामने आई है। इनमें बड़े अपग्रेड मिल सकते हैं। जिससे ग्राहकों को आने वाले समय में बढ़िया मिड रेंज विकल्प मिल सकते हैं। आइए, आगे सामने आई जानकारी विस्तार से जानते हैं।
लिस्टिंग के अनुसार, Moto G67 और Moto G77 का डिजाइन और ज्यादातर स्पेसिफिकेशंस लगभग समान हो सकते हैं। हालांकि प्रोसेसर, रैम और कैमरा के मामले में दोनों के बीच अंतर देखने को मिल सकता है। Moto G67 में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया जा सकता है। जबकि Moto G77 पावरफुल Dimensity 6400 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। Moto G67 में 4GB LPDDR4x रैम और Moto G77 में 8GB LPDDR4x रैम मिलने की बात सामने आई है। दोनों ही फोन में 128GB UFS 2.2 स्टोरेज और माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा भी दी जा सकती है।
डिस्प्ले की बात करें तो Moto G67 और Moto G77 स्मार्टफोंस में 6.8 इंच का 1.5K Extreme AMOLED पैनल दिया जा सकता है। इस पर 1272 x 2772 पिक्सल रिजॉल्यूशन हो सकता है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आने की संभावना है। इस अपग्रेड से ब्रांड Moto G सीरीज के मिड-रेंज यूजर्स को प्रीमियम विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान कर सकता है।
कैमरा के बारे में बात करें तो Moto G67 और Moto G77 स्मार्टफोंस के बीच अंतर देखने को मिल सकता है। जहां Moto G67 में 50MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें Sony LYT-600 सेंसर और f/1.8 अपर्चर हो सकता है। जबकि Moto G77 में 108MP का हाई-रिजॉल्यूशन प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है। दोनों ही मोबाइल्स में 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा लगाया जा सकता है। इसके अलावा, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है।
बैटरी और ड्यूरेबिलिटी के मामले में Motorola के आगामी मॉडल्स शानदार हो सकते हैं। लीक डिटेल्स के मुताबिक, Moto G67 और Moto G77 दोनों में 5200mAh की बैटरी मिल सकती है। जो 30W टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके साथ ही ये फोन IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस रेटिंग और MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन के साथ आ सकते हैं।
कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो दोनों स्मार्टफोंस में 5G सपोर्ट, 4G VoLTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, GPS, GLONASS, USB Type-C और NFC जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। सॉफ्टवेयर के लिए डिवाइस Android 16 पर काम कर सकते हैं, जो इन्हें लेटेस्ट फीचर्स और बेहतर सिक्योरिटी देगा।
आगामी Moto G67 और Moto G77 बढ़िया डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, मजबूत बिल्ड और 5G कनेक्टिविटी के साथ मिड-रेंज में अच्छे विकल्प बन सकते हैं। वहीं, अब आगे देखना होगा कि कंपनी इन्हें कब और किस कीमत पर लॉन्च करती है। यदि आप आने वाले समय में नए फोन लेने की सोच रहे हैं तो इनका वेट कर सकते हैं। हम आगे भी आपको अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।