ये टैबलेट बना देगा घर को डीजे! Moto Pad 70 groove इंडिया में 9 JBL speakers के साथ हुआ लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/07/Moto-Pad-70-groove-price-1.jpg

अगर आप कोई ऐसा टैबलेट खरीदना चाहते हैं जिसमें मूवीज और वेब सीरीज देखने में मजा आए, जो आज इंडिया में नया Moto Pad 70 groove लॉन्च हुआ है। यह इंडिया का पहला Tablet है जिसमें 9 JBL Pro Speaker System लगा है। इस टैबलेट का साउंड सिस्टम बेहद ही कमाल का है जो शानदार म्यूजिक एक्सपीरियंस देने की क्षमता रखता है। मोटो पैड 70 ग्रूव 7 अगस्त से बिकेगा जिसे 3 हजार रुपये के डिस्काउंट के साथ 33,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकेगा। नए मोटो पैड 70 ग्रूव के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Moto Pad 70 groove का साउंड

मोटो पैड 70 ग्रूव की सबसे बड़ी खूबी इसका म्यूजिक सिस्टम ही है। यह डिवाइस कंपनी ने खासतौर पर म्यूजिक लवर्स के लिए ही बनाया है जो इसे किसी ब्लूटूथ स्पीकर वाली फील भी दे देता है। Moto Pad 70 groove में 9 स्पीकर्स वाला जेबीएल सिस्टम लगा है जिसमें 4 tweeters, 3 woofers और 2 passive radiators शामिल हैं। धमाकेदार म्यूजिक के लिए इस टैब में डेडिकेटेड bass यूनिट भी लगाई गई है।

Moto Pad 70 groove टैबलेट में 7.2 channel के साथ सिनेमैटिक ऑडियो एक्सपीरियंस मिलेगा। इसके स्पीकर म्यूजिक सेटअप में 43cc acoustic चैंबर भी दिया गया है जो एक पूरे कमरे को लाउड म्यूजिक प्रदान कर सकता है। टैब में डीप बेस वाला 48W स्पीकर लगा है जो Dolby Atmos और Hi-Res ऑडियो देता है। मजे की बात यह भी है कि इस टैब को किसी भी फोन से कनेक्ट कर इसका इस्तेमाल किसी वायरलेस ब्लूटूथ स्पीकर की तरह ही किया जा सकता है।

Moto Pad 70 groove की स्पेसिफिकेशन्स

धांसू स्पीकर सिस्टम के साथ ही इस मोटोरोला के टैबलेट में शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देने के लिए 12.1-इंच की डिस्प्ले भी दी गई है। यह 2.5K रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 800nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। इस टैबलेट की स्क्रीन को कंपनी ने HDR10 और Dolby Vision से भी लैस किया है। टैब को मैटल डिजाइन पर बनाया गया है और इसकी थिकनेस सिर्फ 6.8mm है।

Moto Pad 70 groove एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला MediaTek Dimensity 7400 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इस टैबलेट को इंडियन मार्केट में 8GB RAM + 256GB Storage पर लॉन्च किया गया है जिसका प्राइस 36,999 रुपये है। हालांकि ऑफर्स के तहत 3000 रुपये डिस्काउंट के बाद इसे 33,999 रुपये में परचेज किया जा सकेगा।

पावर बैकअप के लिए मोटो पैड 70 में ताकतवर 10200mAh battery दी गई है। कंपनी की मानें तो फुल चार्ज करने के बाद इसपर लगातार 15 घंटे तक वीडियोज़ देखी जा सकती है। वहीं टैबलेट को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। यह मोटोरोला का टैब 13 मेगपिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यूजर्स को इसमें Bluetooth 5.4 और Wi-Fi 6 भी मिलेगा।