मोटोरोला के इस दमदार फोन की जानकारी हुई लीक

Join Us icon

महीनेभर से लगातार मोटोरोला के विभिन्न स्मार्टफोंस को लेकर कुछ न कुछ लीक्स सामनें आ रहे हैं। हाल ही में जहां कंपनी ने मोटो ज़ेड लॉन्च किया था वहीं अब एक ताजा लीक में मोटोरोला के आगामी फोन मोटो ज़ेड2 प्ले की जानकारी सामनें आई है। इस लीक में मोटो ज़ेड2 प्ले की फोटोज़ को शेयर किया गया है, जिससे फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही फोन की लॉन्च डेट की भी जानकारी प्राप्त हुई है।

टेक्नोबफेलो वेबसाइट ने मोटोरोला के एक फोन की फोटो शेयर करते हुए दावा किया है कि यह फोन कंपनी का आगामी डिवाईस मोटो ज़ेड2 प्ले है। इस फोटो में फोन का फ्रंट, बैक व साईड व्यू दिखाया गया है। इस फोटो में सबसे दिलस्चप बात है फोन की डिसप्ले पर लिखी गई तारीख। डिसप्ले पर 8 जून, गुरुवार लिखा गया है, जिससे माना जा रहा है कि इसी दिन फोन को आॅफिशियल रूप से प्रदर्शित किया जा सकता है।

moto-z2-play

मोटो ज़ेड2 प्ले के बैक पैनल पर राउंड शेप में फ्लैश के साथ रियर कैमरा दिखाया गया है। इसमें कैमरा सेटअप मोबाईल सर्फेस से थोड़ा उपर उठा हुआ है तथा मेटल रिंग से कवर है। कैमरा के ठीक नीचे मोटो का लोगो दिया गया है। बैक पैनल पर नीचे की तरफ स्पीकर्स दिए गए हैं।

विश्व का पहला क्वॉडएचडी प्लस फुलविज़न वाला फोन एलजी जी6 भारत में हुआ लॉन्च, 100जीबी 4जी डाटा मिलेगा मुफ्त

फोन के फ्रंट पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ ही सेल्फी कैमरा मौजूद है। फ्रंट पैनल पर नीचे की तरफ होम बटन दिया गया है जो अंदाजे के अनुसार फिंगरप्रिंट सेंसर से इम्बेडिड हो सकता है। फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। मोटो के इस फोन में मोटो मॉड्स के प्रयोग के लिए कनेक्टेड पिन भी दिखाया गया है।