[Exclusive] जल्द लॉन्च होगा Motorola Edge 30 Ultra, डिसप्ले, मैमोरी और कलर वेरिएंट लीक

Join Us icon
[Exclusive] जल्द लॉन्च होगा Motorola Edge 30 Ultra, डिसप्ले, मैमोरी और कलर वेरिएंट लीक

Motorola ने इस साल Edge Series में अपने दो फोन Edge 30 और Edge 30 Pro को भारतीय बाजार में पेश किया है। वहीं अब कंपनी इस सीरीज में तीसरा मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। इस बारे में 91mobiles Hindi को एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है। खबर है कि कंपनी Motorola Edge 30 Ultra को लॉन्च करने वाली है जो कि Edge 30 Pro का अपग्रेड मॉडल होगा और इस सीरीज का सबसे ताकतवर फोन में से एक होगा। हमें यह जानकारी इंडस्ट्री के प्रमुख टिप्सर अभिषेक यादव से मिली है जहां उन्होंने न सिर्फ Motorola Edge 30 Ultra के नाम के बारे में जानकारी दी है बल्कि फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा किया है।

उन्होंने बताया कि Motorola Edge 30 Ultra में आपको 6.67-इंच की स्क्रीन देखने को मिलेगी। वहीं कंपनी इसे 12 GB रैम के साथ 256 GB मैमोरी ऑप्शन में पेश करने वाली है। इसके साथ ही फोन में आपको Android Operating System 12 देखने को मिलेगा। यह फोन व्हाइट और ग्रे सहित दो रंगों में उपलब्ध होगा। हालांकि फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी लेकिन इतना जरूर कहा कि Edge 30 Ultra का ग्लोबली लॉन्च होने के लिए तैयार है।

Motorola Edge 30 Ultra के स्पेसिफिकेशन

  • 6.67-inch फुल एचडी+ AMOLED 144Hz डिसप्ले
  • 12GB रैम, 256GB मैमोरी
  • व्हाइट और ग्रे
  • Android 12 ओएस
  • Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर
  • 4,500mAh बैटरी, 125W फास्ट चार्जिंग
  • 200MP + 50MP + 12MP ट्रिपल कैमरा
  • 60MP सेल्फी कैमरा

Motorola Edge 30 Ultra के अब तक कुछ लीक्स आ चुके हैं। कुछ दिन पहले Motorola Frontier नाम से एक फोन कुछ सर्टिफिकेशन इसाट पर देखा गया था और माना जा रहा है कि कंपनी इसे ही Motorola Edge 30 Ultra नाम से पेश कर सकती है। यह फोन चाइनीज सर्टिफिकेशन साइट 3C पर लिस्ट हुआ था जिसके अनुसार इस फोन में 125 वॉट की फास्ट चार्जिंग की जानकारी दी गई थी। वहीं दूसरे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो वे भी काफी दमदार हैं।

Motorola Edge 30 Ultra में आपको 4,500mAh जी बैटरी देखने को मिल सकती है जो 125W चार्जिंग के साथ आएगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए 200MP के प्राइमरी लेंस के साथ 50MP का अल्ट्रावाइड और 12MP डेफ्थ सेंसर हो सकता है। इसके साथ ही इस फोन में ऐज 30 प्रो की तरह ही 60MP का फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है।

हालांकि नए लीक में स्क्रीन साइज को लेकर थोड़ा अंतर देखा जा रहा है। जहां पहले 6.73-इंच के स्क्रीन की बात हो रही थी। वहीं अभिषेक ने जिस स्पेक्स का खुलासा किया है उसके अनुसार फोन में 6.67 इंच के स्क्रीन की बात कही गई है। पुराने लीक के अनुसार कंपनी AMOLED का उपयोग कर सकती है और इसमें 144Hz refresh rate साथ HDR 10+ का सपोर्ट हो सकता है।

प्रोसेसर के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है लेकिन आशा है कि कंपनी इसे क्वालकॉम Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश कर सकती है क्योंकि यह फोन 2022 में कंपनी का सबसे ताकतवर फोन होने वाला है और 8+ जेन 1 फिलहाल मोबाइल डिवाइस के लिए सबसे ताकतवर प्रोसेसर में से एक है। गौरतलब है कि मोटोरोला का Edge सीरीज कंपनी का फ्लैगशिप सीरीज है और इसके तहत कंपनी ने सबसे पहले Motorola Edge 30 Pro को पेश किया था और उस वक्त यह भारत में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 पर लॉन्च होने वाला पहला फोन था। वहीं बाद में कंपनी ने Edge 30 को लॉन्च किया और यह Snapdragon 778G Plus प्रोसेसर पर लॉन्च होने वाला फिलहाल भारत में पहला फोन है। ऐसे में आशा कर सकते हैं कि नया फोन नए प्रोसेसर पर ही उपलब्ध होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here