50MP कैमरा और 68W फास्ट चार्जिंग के साथ 23 मई को इंडिया में लॉन्च होगा Motorola Edge 40, जानें फोन के डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/05/motorola-edge-40-Battery.jpg
Highlights

Motorola Edge 40 कुछ समय पहले ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था। वहीं, अब इस फोन की इंडिया लॉन्च डेट सामने आ गई है। यह फोन 23 मई को इंडिया में लॉन्च होगा। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर इसका प्रोडक्ट पेज लाइव हो गया है। यहां फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी उपलब्ध हैं, जिससे यह माना जा रहा कि यह मॉडल ग्लोबल वेरिएंट के समान होगा। कंपनी इसे मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8020 प्रोसेसर के साथ पेश करने वाली है। इसके साथ ही फोन में pOLED डिसप्ले के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिलेगा।

Motorola Edge 40 की कीमत (संभावित)

Motorola Edge 40 को ग्लोबल मार्केट में EURO 599.99 (लगभग Rs 54,200) में पेश किया गया था। वहीं, इंडिया में इस फोन की कीमत Rs 40,000 के आस-पास हो सकती है।

Motorola Edge 40 की स्पेसिफिकेशन्स

नीचे फोन की स्पेसिफिकेशन्स ग्लोबल लॉन्च के आधार पर बताई गई हैं।