Motorola Edge 70 Fusion MRP लीक! जानें कितने रुपये का है 12GB RAM, 256GB Memory वाला फोन

Join Us icon

Motorola Edge 70 Fusion इंडिया लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी 6 मार्च को यह लेटेस्ट स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतार देगी। लेकिन मार्केट में आने से पहले ही इस मोटोरोला मोबाइल की कीमत इंटरनेट पर लीक हो गई है। टिपस्टर संजू चौधरी ने इस फोन का बॉक्स शेयर किया है इस फोन का बॉक्स सामने आ गया है जिससे मोटोरोला ऐज 70 फ्यूजन एमआरपी का खुलासा हुआ है। यह 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट का रिटेल बॉक्स है जिसपर MRP ₹49,999 लिखा हुआ है। यानी माना जा सकता है कि यह स्मार्टफोन मॉडल 45 हजार रुपये तक की कीमत पर इंडिया में लॉन्च हो सकता है।

मोटोरोला ऐज 70 फ्यूजन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन को क्वालकॉम के Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लाया जा रहा है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 1.8GHz से लेकर 2.7GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इससे पहले भारत में सिर्फ Redmi Note 15 Pro+ और Nothing Phone (4a) ही इस प्रोसेसर पर लॉन्च हुए हैं।

सामने आई डिटेल्स के अनुसार Motorola Edge 70 Fusion 5G फोन को 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह क्वॉड-कर्व्ड AMOLED स्क्रीन बताई जा रही है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200nits पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। यह मोटोरोला 5जी फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस होगा जिसपर कोर्निंग Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन भी देखने को मिल सकती है।

Motorola Edge 70 Fusion

फोटोग्राफी के लिए मोटोरोला ऐज 70 फ्यूजन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। सामने आई डिटेल्स के अनुसार इसमें 50 मेगापिक्सल Sony LYT710 OIS मेन सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और मैक्रो सेंसर भी देखने को मिल सकता है। कंपनी ने बता दिया गया है कि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Motorola Edge 70 Fusion स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा पर लॉन्च होगा।

पावर बैकअप के लिए मोटोरोला ऐज 70 5जी फोन को तगड़ी 7,000एमएएच बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 68वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जाएगा। बताते चलें कि यह मोबाइल MIL-STD 810H ​मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी पर लॉन्च होगा और इस स्लीम स्मार्टफोन में IP68 + IP69 रेटिंग भी मिलेगी।

Motorola Edge 70

Motorola Edge 70 Fusion प्राइस के लिए फोन लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है। वहीं Motorola Edge 70 की बात करें तो इसकी कीमत 29,999 रुपये है जिसमें 8GB RAM + 256GB Storage मिलती है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है। पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जिसके साथ 68W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग तकनीक मिलती है। यह स्मार्टफोन 6.67-इंच की 1.5K pOLED स्क्रीन सपोर्ट करता है।

Motorola Edge 70 Fusion Price
Rs. 24,999
Go To Store
Rs. 26,318
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here