50MP कैमरा और Snapdragon 7s Gen 4 चिप के साथ Motorola Edge 70 Fusion+ लॉन्च, जानें डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/03/motorola-edge-70-fusion-plus-launched-brazil-price-specs.jpg

Motorola ने अपनी Edge 70 सीरीज का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Fusion+ब्राजील में लॉन्च किया है। यह डिवाइस Edge 70 लाइनअप का नया मॉडल है, जो पहले आए Motorola Edge 70 Fusion जैसा ही है, लेकिन कैमरा सेटअप और कुछ अन्य फीचर्स अलग रखे गए हैं। आइए, आगे इसकी फुल डिटेल्स जानते हैं।

Motorola Edge 70 Fusion+ में 6.8-इंच का क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1272×2772 पिक्सल है। यह स्क्रीन HDR10+ सपोर्ट और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जिससे स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल अनुभव मिल सकता है।

परफॉरमेंस के लिए Motorola Edge 70 Fusion+ फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 2.7GHz ऑक्टा-कोर CPU और Adreno 810 GPU के साथ आता है। यह स्मार्टफोन 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ उपलब्ध है।

Motorola Edge 70 Fusion Plus फोन में अलग कैमरा सेटअप है। इसमें Sony LYTIA 710 सेंसर के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 10-मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो लेंस भी शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

बैटरी की बात करें तो Motorola Edge 70 Fusion+ में 5,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डिवाइस Android 16 पर रन करता है। इसमें IP68 तथा IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा मिल जाएगी। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi 6E, Bluetooth 6.0, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट दिया गया है।

कीमत की बात करें तो Motorola Edge 70 Fusion+ को ब्राजील में BRL 2,969 यानी करीब 52,500 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन Pantone Orient Blue और Pantone Blue Surf कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यदि आप इस जगह पर हैं और नया मोटोरोला डिवाइस देख रहे हैं तो इसे चुन सकते हैं यह इस रेंज में बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है। इसी तरह और टेक खबरों के लिए 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।