Motorola Edge 70 Max भारत में 15 जुलाई को होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Gen 5 और 7100mAh बैटरी के साथ आएगा फोन

Motorola भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Edge 70 सीरीज का विस्तार कर रहा है। कंपनी के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Max का माइक्रोसाइट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर लाइव हो गया है। जिससे फोन के लॉन्च होने की तारीख और कई प्रमुख फीचर्स सामने आ गए हैं। यह स्मार्टफोन भारत में 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। आइए, आगे स्पेसिफिकेशंस जानते हैं।
Motorola Edge 70 Max डिस्प्ले
डिस्प्ले के मामले में Motorola Edge 70 Max खास होने वाला है। फोन में Quad HD+ LTPO डिस्प्ले दिया जाएगा। जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। कंपनी के अनुसार यह अपनी कैटेगरी का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें ऐसा डिस्प्ले मिलने वाला है।
Motorola Edge 70 Max फोन की स्क्रीन 7000 nits पीक ब्राइटनेस के साथ आएगी। जिससे तेज धूप में भी बेहतर विजिबिलिटी मिलेगी। इसके साथ ही डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया जाएगा। जबकि स्क्रीन में 95.12% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 10-bit DCI-P3 कलर सपोर्ट भी मिलेगा।
Motorola Edge 70 Max प्रोसेसर
Motorola Edge 70 Max का बड़ा हाइलाइट इसका प्रोसेसर होगा। माइक्रोसाइट के अनुसार, इस फोन में नया Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा। जो ऑन-डिवाइस AI प्रोसेसिंग को सपोर्ट करेगा। कंपनी का दावा है कि फोन ने AnTuTu बेंचमार्क पर 30 लाख+ यानी 3 मिलियन से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है।
इस फ्लैगशिप चिपसेट के साथ Motorola Edge 70 Max फोन में 12GB तक LPDDR5X रैम दी जाएगी। गेमिंग के दौरान बेहतर परफॉरमेंस के लिए इसमें ArcticMesh कूलिंग सिस्टम मिलेगा। जिसमें 5500mm² का वेपर कूलिंग चैंबर शामिल है। कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम हीट को तेजी से मैनेज करता है। गेमिंग यूजर्स के लिए फोन में 120 FPS BGMI गेमिंग सपोर्ट भी होगा।
Motorola Edge 70 Max बैटरी और फास्ट चार्जिंग
Motorola Edge 70 Max में कंपनी बड़ी बैटरी देने वाली है। स्मार्टफोन में 7100mAh की बैटरी मिलने की पुष्टि हुई है। जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह 58 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकती है।
चार्जिंग के लिए Motorola Edge 70 Max फोन में 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन 25W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। यह फीचर Apple MagSafe की तरह काम करेगा और इस सेगमेंट में इसे एक खास फीचर माना जा सकता है।
प्रीमियम डिजाइन और Moto Premium Care
डिजाइन की बात करें तो Motorola Edge 70 Max में मास्टरफुली क्राफ्टेड ग्लास डिजाइन के साथ मजबूत एल्युमिनियम फ्रेम दिया जाएगा। फोन को प्रीमियम लुक और फील देने के लिए कंपनी ने डिजाइन पर खास ध्यान दिया है। Motorola ग्राहकों को Moto Premium Care सुविधा भी देगी। इसमें 24×7 WhatsApp चैटबॉट सपोर्ट, डेडिकेटेड कॉलिंग लाइन, फ्री पिकअप और ड्रॉप सर्विस जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। वहीं, रिपेयर के दौरान ग्राहकों को फ्री स्टैंडबाय डिवाइस की सुविधा भी मिल सकती है।
Motorola Edge 70 Max की संभावित कीमत की रेंज और उपलब्धता
Motorola Edge 70 Max भारत में 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। वहीं, लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Flipkart के जरिए सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने अभी कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 7100mAh बैटरी और प्रीमियम फीचर्स को देखते हुए इसकी कीमत प्रीमियम मिड रेंज में हो सकती है।
Motorola Edge 70 Max का मुकाबला OnePlus, Samsung, Xiaomi और iQOO के प्रीमियम स्मार्टफोंस से देखने को मिल सकता है। कंपनी इस फोन के जरिए उन यूजर्स को टारगेट कर सकती है जो फ्लैगशिप परफॉरमेंस, बड़ी बैटरी और शानदार डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन चाहते हैं।
अगर आप आने वाले हफ्ते में प्रीमियम स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो Motorola Edge 70 Max तगड़ा विकल्प साबित हो सकता है। हम आपको लॉन्च के दिन इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।