
मोटोरोला अपनी Edge 70 सीरीज का विस्तार कर सकता है। लीक के मुताबिक कंपनी जल्द ही इसमें Motorola Edge 70 Max लॉन्च कर सकती है। वहीं, पेश होने से पहले इस स्मार्टफोन के हाई-क्वालिटी रेंडर्स और कुछ प्रमुख फीचर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। माना जा रहा है कि यह फोन फ्लैगशिप सेगमेंट में उन यूजर्स को टारगेट कर सकता है जो दमदार परफॉरमेंस और बेहतर कैमरा एक्सपीरियंस चाहते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Motorola Edge 70 Max डिजाइन लीक
लीक हुए रेंडर्स के अनुसार Motorola Edge 70 Max कंपनी के सिग्नेचर डिजाइन लैंग्वेज के साथ आ सकता है। फोन में फ्लैट फ्रेम, बेहद पतले डिस्प्ले बेजल्स और सेंटर पंच-होल कटआउट देखने को मिला है। जिसमें फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। स्मार्टफोन को Onyx Black, Sage Green और Glacier Blue जैसे तीन आकर्षक कलर ऑप्शंस में दिखाया गया है। जिससे यूजर्स को क्लासिक और प्रीमियम दोनों तरह के फिनिश का विकल्प मिल सकता है।
फोन के पीछे स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें 50MP Sony Lytia प्राइमरी कैमरा होगा। यह सेंसर Optical Image Stabilization (OIS) के साथ आ सकता है। जिससे कम रोशनी और वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान बेहतर रिजल्ट मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही कैमरा मॉड्यूल में एक अतिरिक्त कैमरा और तीसरा सेंसर भी है। हालांकि फिलहाल इनके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Motorola Edge 70 Max स्पेसिफिकेशंस लीक
लीक के अनुसार Motorola Edge 70 Max में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इससे लगता है कि नया फोन फ्लैगशिप-लेवल होगा।
रेंडर्स में Motorola Edge 70 Max फोन को वायरलेस चार्जर से जुड़ा हुआ भी दिखाया गया है, जिससे लगता है कि इसमें Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और मैग्नेटिक एक्सेसरीज का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा फोन के बाईं तरफ एक डेडिकेटेड बटन भी नजर आया है, लेकिन फिलहाल इसका उपयोग क्या होगा, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
Motorola Edge 70 Max के साथ MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिलने की बात शेयर की गई है। यानी कंपनी इस स्मार्टफोन को बेहतर मजबूती के साथ पेश कर सकती है।
Motorola Edge 70 Max लॉन्च टाइमलाइन
फिलहाल Motorola ने Edge 70 Max को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन लीक सामने आने के बाद लगता है कि यह जल्द आ सकता है। हम आपको आगे भी जानकारी मिलने पर अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।










