Motorola Edge 70 Neo इंडिया में 24 नवंबर को होगा लॉन्च, मिलेगी 7000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED स्क्रीन

Motorola Edge 70 Neo इंडिया लॉन्च अनाउंस हो गया है। कंपनी ने जानकारी दे दी है कि ऐज 70 नियो 24 नवंबर को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। फोन लॉन्च डेट की घोषणा के साथ ही मोटोरोला इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर Motorola Edge 70 Neo की माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है जहां पर फोन की फोटो के साथ ही इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी सार्वजनिक हो गई है। फोन प्राइस के लिए अभी 24 नवंबर का इंतजार करना होगा।
Motorola Edge 70 Neo इंडिया लॉन्च डिटेल
मोटोरोला ऐज 70 नियो 24 नवंबर को इंडिया में लॉन्च होगा। फोन के मेमोरी वेरिएंट्स, कीमत और सेल डेट की जानकारी भी इसी दिन दी जाएगी। ब्रांड की ओर से बता दिया गया है कि Motorola Edge 70 Neo ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर बिकेगा और इसके साथ ही ऑफलाइन मार्केट में रिटेल स्टोर्स से भी इस स्मार्टफोन को खरीदा जा सकेगा। मोटोरोला ऐज 70 नियो को Mountain View, Gray Lilac, Milky Blue और Sage कलर में बेचा जाएगा।
Your camera roll called. It’s ready for an upgrade😉 With the 50MP Sony LYTIA™️ 710 camera, capture every outfit and every spontaneous moment in stunning detail.
Motorola Edge 70 Neo launching 24th November on Flipkart, https://t.co/zM0CKpcJ5U and leading retail stores. https://t.co/9MqcOmTFoZ— Motorola India (@motorolaindia) November 18, 2026
Motorola Edge 70 Neo स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी द्वारा लाइव की गई माइक्रोसाइट के अनुसार मोटोरोला ऐज 70 नियो 5जी फोन को 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह पंच-होल स्टाइल वाली extreme AMOLED स्क्रीन होगी जिसपर 144Hz तक की रिफ्रेश रेट और 5200nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। डिस्प्ले को स्क्रैच से बचाने के लिए इसपर कॉर्निंग Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन लेयर दी गई है। वहीं फोन को प्राप्त IP64 रेटिंग इसे वाटर रेसिस्टेंट बनाएगी।
Motorola Edge 70 Neo को Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट पर लाया जा रहा है। यह 4नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस मोबाइल में 4466mm स्क्वायर वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है जो लगातार गेमिंग या हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन हीट होने से रोकने में मदद करेगा। वहीं मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने के लिए इस अपकमिंग मोटोरोला फोन में LPDDR5X RAM दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए मोटोरोला ऐज 70 नियो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगा है। कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि इस मोबाइल को 50 मेगापिक्सल Sony Lytia 710 मेन सेंसर पर लाया जा रहा है जो OIS से लैस होगा। वहीं लीक्स की मानें तो फोन में 2 मेगापिक्सल macro लेंस और 3-इन-1 light sensor भी शामिल हो सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Motorola Edge 70 Neo में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है।
ऑफिशियल माइक्रोसाइट पर फोन की बैटरी का खुलासा भी हो गया है। पावर बैकअप के लिए मोटोरोला ऐज 70 नियो को 7000mAh बैटरी से लैस किया गया है जिसे तेजी से चार्ज करने के लिए 45W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मौजूद है। कंपनी का कहना है कि फुल चार्ज के बाद यह मोटोरोला 5जी फोन 53 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है। वहीं स्मार्टफोन में 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मौजूद है जिसके चलते इस फोन से दूसरे फोन भी चार्ज किए जा सकते हैं। बहरहाल फोन की विस्तृत स्पेसिफिकेशंस के लिए अभी 24 नवंबर का इंतजार करना होगा।