7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 32MP Selfie के साथ इंडिया में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo! स्पेक्स लीक

मोटोरोला ने पिछले महीने ही बता दिया था कि वह भारतीय बाजार में अपनी ‘ऐज 70’ सीरीज का नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Neo लॉन्च करेगी। इस जानकारी के बाद से कंपनी ने ऐज 70 नियो से जुड़ी अन्य कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी थी। लेकिन अब बाजार में आने से पहले ही 91मोबाइल्स को मोटोरोला ऐज 70 नियो की एक्सक्लूसिव स्पेसिफिकेशन्स प्राप्त हो गई है। टिपस्टर संजू चौधरी के हवाले से मिली अपकमिंग फोन की स्पेक्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Motorola Edge 70 Neo स्पेसिफिकेशन्स
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटोरोला ऐज 70 नियो 5जी फोन को Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। गौरतलब है कि यह प्रोसेसर अगस्त 2024 में अनाउंस हुआ था। यानी नए Motorola फोन में दो साल पुराना चिपसेट मिल सकता है।
Motorola Edge 70 Neo 5G फोन को LPDDR5X RAM पर लॉन्च किया जा सकता है। ओल्ड मोबाइल प्रोसेसर होने के बावजूद यह रैम टेक्नोलॉजी स्मार्टफोन में मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाने में मदद करेगी। भारतीय बाजार में ऐज 70 नियो को एंड्रॉयड 16 पर लाया जा सकता है जिसमें 4 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिल सकती है।
सामने आई जानकारी के मुताबिक मोटोरोला ऐज 70 नियो को 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन होगी जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं डिस्प्ले को स्क्रैच से बचाने के लिए कोर्निंग Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन दी जा सकती है। वॉटर और डस्ट प्रोटेक्शन के लिए Edge 70 Neo को IP64 रेटिंग से लैस किया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए मोटोरोला ऐज 70 नियो 5जी फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। 91मोबाइल्स की मिली जानकारी अनुसार मोबाइल के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का Sony LYT710 प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 2 मेगापिक्सल macro लेंस और 3-इन-1 light sensor मौजूद रहेगी। वहीं Edge 70 Neo को 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Motorola Edge 70 Neo बड़ी बैटरी वाला 5G फोन होगा। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल को तगड़ी 7000mAh बैटरी से लैस कर इंडियन मार्केट में उतारा जा सकता है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। सामने आई डिटेल्स के अनुसार यह मोटोरोला फोन Mountain View, Milky Blue, Sage और Gray Lilac कलर में इंडियन मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।