
Motorola ने इस साल की शुरुआत में Moto G Stylus स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड अब Moto G Stylus के नए 5G वेरिएंट्स पर काम कर रहा है। कंपनी जल्द ही Moto G Stylus 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। इस स्मार्टफोन के रेंडर ऑनलाइन मार्केट में लीक हो गए हैं। Moto G Stylus 5G स्मार्टफोन के रेंडर्स ट्विटर पर टिपस्टर Nils Ahrensmeier ने TechnikNews के साथ मिलकर शेयर किए हैं। इन रेंडर में मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन के डिजाइन एंगल से देखने को मिल रहा है। Moto G Stylus 5G स्मार्टफोन में सेल्फी कैमरा के लिए डिस्प्ले में पंच होल कटआउट दिया जाएगा। फोन के साइड बैजल्स काफी स्लिम है लेकिन फोन की चिन थोड़ी मोटी है।
Motorola Moto g Stylus 5G (US only), it’s the one @OnLeaks released in January and everyone was confused. Has decent Storage (256 GB) pic.twitter.com/LCaZ15vtwM
— Nils Ahrensmeier (@NilsAhrDE) May 30, 2021
Motorola के इस फोन का कैमरा डिजाइन कंपनी के पिछले साल लॉन्च किए स्मार्टफोन से काफी अलग है। इस स्मार्टफोन के रियर पैनल में चार इमेज सेंसर दिए गए हैं, जो रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल में फिक्स किए गए हैं। इस कैमरा मॉड्यूल में पिल शेप का LED फ्लैश दिया गया है, जो कैमरा सेंसर के ठीक नीचे हैं। फोन के बैक पैनल में Motorola का लोगो भी दिया गया है। संभव है कि इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। Moto G Stylus 5G स्मार्टफोन के बॉट में ऑडियो जैक के साथ साथ USB Type C पोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही बॉट में स्पीकर ग्रिल और स्टायल का स्लॉट भी दिया गया है। यह भी पढ़ें : जूही चावला ने 5G पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका
सूत्रों की माने तो Motorola के इस अपकमिंग स्मार्टफोन का कोडनेम “denver” है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन की पहले आई रिपोर्ट्स की माने तो यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 480 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह Qualcomm का एंट्री लेवल 5G चिपसेट है। क्वालकॉम का यह चिपसेट इससे पहले OPPO A74 5G, Vivo Y52s और HMD Global के Nokia X10 और Nokia X20 स्मार्टफोन में देखने को मिल चुका है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A22 4G का सपोर्ट पेज हुआ लाइव, मार्केट में धमाका करने जल्द करेगा एंट्री
मोटोरोला के इस स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह 4GB की RAM और 64GB या 128GB की स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 256GB स्टोरेज वर्जन में वर्जन में पेश किया जा सकता है। अटकलें है कि मोटोरोला के इस स्मार्टफोन का एक वेरिएंट 6GB की RAM के साथ भी पेश किया जा सकता है।
कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन का प्राइमेरी कैमरा 48MP का है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा लेंस और 5MP का मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही इस फोन में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया जाएगा। फ्रंट कैमरा की बात करें तो इसमें इसमें 16MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया जा सकता है। टिपस्टर Nils Ahrensmeier का कहना है कि Moto G Stylus 5G स्मार्टफोन अमेरिका में पेश किया जाएगा। संभव है कि यह स्मार्टफोन दूसरे मार्केट में दूसरे नाम से पेश किया जा सकता है।


















