
पिछले कुछ दिनों से मोटो के नए फोन जी सीरीज को लेकर काफी खबरें आ रही हैं और माना जा रहा है कंपनी जल्द ही इसे लॉन्च कर सकती है। पिछले साल कंपनी ने मोटो जी5 को लॉन्च किया था। वहीं इस साल मोटो जी6 सीरीज को पेश किया जाएगा। हालांकि कंपनी की ओर से अब तक इस बारे में कोई खास जानकारी प्रदान नहीं की गई है लेकिन लीक के माध्यम से अब तक इस फोन के बारे में कई खबरें आ चुकी हैं। वहीं आज मोटो जी6 प्लस को फोन सर्टिफिकेशन साइट एनसीसी पर देखा गया है।
यहां पर आप फोन के मॉडल नंबर और नेटवर्क की जानकारी स्पष्ट तौर से देख सकते हैं। इतना ही नहीं फोन का सार वैल्यू भी दिया गया है। मोटो जी प्लस के इस इमेज में जहां उपर में सर्टिफिकेशन नंबर दिया गया है। वहीं नीचे ब्रांड और मॉडल नंबर को आप देख सकते हैं। यहां ब्रांड ने लेनोवो की जगह कंपनी ने मोटोरोल का उपयोग किया है। वहीं इसका मॉडल नंबर एक्सटी1926—5 प्लस दिया गया है। यह फोन इसी माह लिस्ट किया गया था।
इसके साथ ही साइट पर मोटो के 4जी एलटीई बैंड सपोर्ट को भी देखा जा सकता है। लिस्ट के अनुसार यह फोन 2जी के लिए 900 और 1800 मेगाहट्र्ज बैंड के अलावा 3जी के लिए डब्लूसीडीएम स्टैंडर्ड को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही 4जी के लिए 700, 900, 1800 और 2600 मेगाहट्र्ज स्पैक्ट्रम बैंड सपोर्ट है। वहीं 4जी डाट के लिए यह बैंड3, बैंड7, बैंड8, बैंड28 और बैंड38 सहित अन्य स्टैंडर्ड को सपोर्ट करता है। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इस फोन में भी एनएफसी देखने को मिलेग। एनसीसी लिस्ट में स्पस्ट तौर पर देखा जा सकता है कि इसमें एनएफसी सपोर्ट नहीं है। शाओमी के 30 पुराने फोंस को मिलेगा नया मीयूआई 9.5 अपडेट, क्या इनमें आपका फोन है शामिल देखें लिस्ट
जहां तक अन्य स्पेसिफिकेशन की बात है तो अब तक मिली जानकारी के अनुसार मोटोरोला मोटो जी6 को सिल्वर, गोल्ड, सफेद, ब्लू और साइएन कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन मैटल और ग्लास पैनल पर बना होगा तथा इसका बैक पैनल कर्व्ड होगा। मोटो जी6 प्लस के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा देखने को मिलेगा जिसमें फ्लैश लाईट कैमरा सेटअप के नीचे दी गई है। लॉन्च से पहले लीक हुई ओपो एफ7 की जानकारी, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ
रिपोर्ट के अनुसार फिंगरप्रिंट सेंसर मोटो जी6 प्लस के फ्रंट पैनल पर ही दिया जाएगा तथा फोन की डिसप्ले नैरो बेज़ल्स वाली होगी इसके सभी किनारें राउंड शेप में होंगे। बताया गया है कि फ्रंट पैनल के सभी नेविगेशन बटन स्क्रीन पर ही विज़िबल होंगे तथा वाल्यूम रॉकर व पावर बटन फोन के दाएं पैनल पर दिए जाएंगे।
वहीं मोटो जी6 प्लस के लेकर अब तक सामनें आए लीक्स पर गौर करें तो यह फोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। यह फोन एंडरॉयड 8.0 ओरियो आधारित होगा तथा 64बिट आॅक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट पर रन करेगा। फोन के डुअल रियर कैमरा होगा तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3,250एमएएच की बैटरी दी जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि मोटो जी6 प्लस की भारतीय कीमत तकरीबन 18,000 रुपये होगी।






















