Google भी कर रहा है फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन Pixel Fold को लाने की तैयारी, जानें कब होगा लॉन्च

Join Us icon

Google के फोल्डेबल पिक्सल स्मार्टफोन का काफी दिनों से इंतज़ार किया जा रहा है। गूगल के बारे में पिछले काफ़ी समय से बताया जा रहा है कि कंपनी फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन पर काम कर रही है। पॉपुलर टिपस्टर इवान ब्लास ने एक ट्वीट कर जानकारी दी है कि गूगल का फोल्डेबल पिक्सल स्मार्टफोन इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। उनका यह भी कहना है कि गूगल के फोल्डेबल स्मार्टफोन की झलक Pixel 6 के लॉन्च इवेंट में देखने को मिल सकती है। बता दें कि पिक्सल 6 को कंपनी अक्टूबर महीने में लॉन्च कर सकती है। Google foldable Pixel का कोडनेम Passport है लेकिन अभी रिटेल नाम क्या होगा इसकी जानकारी नहीं है।

Evan Blass ने बताया कि Google अपने फोल्डेबल Pixel स्मार्टफोन पर पिछले दो साल से काम कर रहा है। फिलहाल गूगल के फोल्डेबल फोन के लॉन्च डेट को लेकर जानकारी नहीं है, लेकिन इवान ब्लास की बात की पुष्टी डिस्प्ले सप्लाई चेन कॉन्सलटेंट डेविड नरनजो करते हैं। डेविड का कहना है कि गूगल का पिक्सल फोल्ड स्मार्टफोन 2021 के चौथे क्वार्टर में लॉन्च किया जा जा सकता है। गूगल के फोल्डेबल फोन में सैमसंग का LTPO OLED पैनल दिया जा सकता है।

सैमसंग दे रहा Ultra-Thin Glass

खबरों की माने तो Google के फोल्डेबल फोन के लिए Samsung Ultra-Thin Glass (UTG) मुहैया करवा रहा है। इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि गूगल के पिक्सल फोल्ड फोन में अंडर डिस्प्ले कैमरा दिया जा सकता है। कुछ दिनों पहले पिक्सल फ़ोल्ड का स्किमैटिक लीक हुआ था, जिससे इसके डिज़ाइन के बारे में कुछ जानकारी मिलती है। ब्लूप्रिंट से पता चलता है कि इसका डिज़ाइन सैमसंग के Galaxy Fold जैसा ही होगा, जिसमें हिंज सेंटर में होंगे। The Elec की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Pixel Fold की डिस्प्ले अनफोल्ड होने पर 7.6-इंच की हो सकती है।

साल के अंत तक हो सकता है लॉन्च

इस साल की शुरुआत में टिपस्टर जॉन प्रोसेस ने बताया था कि गूगल इन दिनों पिक्सल फोल्ड पर काम कर रहा है। बाद में एनालिस्ट रॉस यंग ने भी इसकी पुष्टी की थी। इससे पहले Ross Young का कहना था कि कई नई कंपनियां फोल्डेबल फोन लॉन्च करेंगी जिनमें गूगल भी शामिल होगी। उनके मुताबिक गूगल का फोल्डेलब फोन 2021 के चौथे क्वार्टर में पेश किया जाएगा। यहीं दावा इवान ब्लास अब कर रहे हैं। यह भी पढ़ें : Ambani ने Jio यूजर्स पर फिर की फ्री Data की बारिश, इन धांसू प्लान में एक्स्ट्रा मिलेगा इंटरनेट डाटा

2019 में तैयार कर लिया था प्रोटोटाइप

गूगल की ओर से इस बात के संकेत अब तक नहीं मिले हैं कि गूगल पिक्सल स्मार्टफ़ोन पर काम कर रहा है या नहीं। हालाँकि, 2019 में गूगल के प्रोडक्ट मैनेजमेंट वीपी रहे मारियो क्विरज ने Cnet को दिए एक इंटरव्यू में फोल्डेबल फ़ोन के बारे में पूछे एक सवाल के जवाब में कहा था कि गूगल ने इस टेक्नोलॉजी का प्रोटोटाइप बना लिया है। बाद में 9to5Google ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि गूगल के फोल्डेबल फ़ोन का कोडनेम Passport है। यह भी पढ़ें : Jio और Nokia ने मिलाया हाथ, सिर्फ 5399 रुपये में मिलेगा नया स्मार्टफोन साथ ही 4000 रुपये के बेनिफिट फ्री

लेटेस्ट वीडियो : 25 हज़ार रुपये के बजट में टॉप स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here