मैटल डिजाइन वाले मोटोरोला मोटो एक्स की जानकारी हुई लीक, जल्द होगा प्र​दर्शित

Join Us icon

पिछले साल यह खबर आई थी कि मोटोरोला ने अपने मोटो एक्स स्माटफोन सीरीज को जेड सीरीज से रिप्लेस कर दिया है। अर्थात उंचे रेंज में कंपनी अब मोटो जेड को ही पेश करेगी और एक्स सीरीज को बंद कर दिया है। परंत साल के शुरुआत में एक बार फिर से मोटोरोला का नया एक्स सीरीज फोन चर्चा में है। हाल में मोटोरोला का एक नए फोन की जानकारी लीक हुई है जिसे मोटो एक्स बताया जा रहा है। हालांकि इस बार खास बात यह कही जा सकती है कि मोटो का एक्स फोन इस बार मध्य रेंज में उपलब्ध होंगे।

जल्द लॉन्च हो सकता है असूस का 4जीबी रैम और 4,850 एमएएच बैटरी वाला फोन

हाल में मोटो एक्स (2017) फोन के कई रेंडर और हैंड्सआॅन इमेज सामने आए हैं। वहीं अब इस फोन का फैक्ट्री इमेज सामने आए हैं। फोटो में आप स्पष्ट तौर पर देख सकते हैं कि मोटो एक्स (2017) की बॉडी मैटल की बनी है। हालांकि फोन का कैमरा स्टाइल बहुत हद तक मोटो एम की तरह दिखाई देता है लेकिन नए मोटो एक्स में मोटो जेड की तरह मोटोमोड्स सपोर्ट नहीं है।


प्रमुख​ टिप्सर आॅनलिक्स द्वारा दी मोटो एक्स की लीक जारी की गई है और सबसे पहले एंडरॉयड अथॉरिटी ने इस खबर को ​प्रकाशित किया है। आप देख सकते हैं कि फोन के होम पैनल पर फिंगर​प्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं नीचले पैनल में 3.5एमएम आॅडियो जैक और साथ में ही यूएसबी पोर्ट ​मिलेगा। फोन के पिछले पैनल में आपको ​स्टूरियो स्पिकर और डुअल कैमरा नहीं मिलेंगे। फोन के स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इसमें 5.2-इंच की स्क्रीन दी गई है। फोन मोटो एक्स (2017) का डायमेंशन 150 x 73.8 x 8.4 एमएम है।

एलजी जी6 के रेंडर लीक, डुअल कैमरा सेटअप के साथ हो सकती है 5.3इंच स्क्रीन

हालांकि फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है लेकिन आशा है कि इस फोन में 5.2—इंच की स्क्रीन दी जा सकती है। जहां मोटो जेड में 5.5-इंच की स्क्रीन है वहीं इस बार कंपनी स्क्रीन छोटी कर सकती है।