जल्द आ सकता है फोल्डेबल Motorola Razr Plus 2023 स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले TDRA सर्टिफिकेशन पर हुआ स्पॉट

मोटोरोला कथित तौर पर अपने Motorola Razr+ 2023 स्मार्टफोन को लॉन्च की योजना पर काम कर रहा है। अफवाह है कि डिवाइस जल्द ही चीन में लॉन्च होगा, क्योंकि डिवाइस को हाल ही में चीनी CQC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था, जिससे इसकी बैटरी क्षमता और फास्ट चार्जिंग क्षमता का पता चला था और अब इस डिवाइस को TDRA सर्टिफिकेशन और कनाडाई REL सर्टिफिकेशन वेबसाइटों पर देखा गया है, जिससे कुछ दिलचस्प जानकारी सामने आई है।
Motorola Razr+ 2023 : TDRA और REL सर्टिफिकेशन्स
- TDRA और REL वेबसाइट पर मॉडल नंबर Motorola XT2321 के साथ हुआ लिस्ट
- फोन के बैटरी और चार्जिंग स्पीड से जुड़ी जानकारी आई सामने
जैसा कि ऊपर TDRA सर्टिफिकेशन और REL सर्टिफिकेशन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि Motorola Razr+ 2023 और Motorola Razr 40 Ultra दोनों का मॉडल नंबर (Motorola XT2321-3 और Motorola XT2321-1) एक ही है। इसलिए हम फोन के अलग-अलग नामों से लॉन्च होने की उम्मीद कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह कोई नहीं बात नहीं होगी क्योंकि काफी समय से स्मार्टफोन मार्केट में ऐसा होता आ रहा है।
अफसोस की बात है कि सर्टिफिकेशन लिस्ट में हमें डिवाइस की कोई और जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा Motorola Razr+ 2023 को CQC में (मॉडल नंबर Motorola XT2321-2 के साथ) देखा गया था। यहां पता लगा था कि डिवाइस में 33W फास्ट चार्जिंग की सुविधा होगी। साथ ही पता लगा कि डिवाइस कथित तौर पर इसमें 3,640mAh की बैटरी होगी।
कब लॉन्च होगा Motorola Razr 40 Ultra?
यह पहली बार है जब Motorola Razr 40 Ultra उपनाम सामने आया है, और इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कुछ जानकारी सामने आई है। अफवाह है कि मोटोरोला रेजर + 2023 को चीन में क्यू2, 2023 के दौरान किसी समय लॉन्च किया जा सकता है।
Moto Razr 2022
आपको याद दिला दें कि पिछले साल मोटो रेजर 2022 को पेश किया गया था। इस फोल्डेबल फोन को कंपनी ने कई शानदार फीचर्स के साथ उतारा था। फोन में क्वालकॉम के फ्लैगशिप प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और दो डिसप्ले मौजूद हैं। वहीं, स्मार्टफोन में 3,500 mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट