Motorola Razr 70 के रेंडर्स लीक, 6.9-इंच OLED डिस्प्ले और 50MP डुअल कैमरा के साथ हो सकती है एंट्री

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/04/motorola-razr-70-renders-leak-specs.jpg

Motorola जल्द ही अपनी नई फोल्डेबल सीरीज Razr 70 लॉन्च कर सकती है, जिसमें दो मॉडल शामिल होने की उम्मीद है। अल्ट्रा मॉडल के रेंडर्स बीते दिन सामने आए थे। वहीं, लॉन्च से पहले Razr 70 के ऑफिशियल दिखने वाले रेंडर्स भी सामने आए हैं। जिनसे इसके डिजाइन, कलर ऑप्शंस और फीचर्स की जानकारी मिली है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक के अनुसार Motorola Razr 70 को Sporting Green, Hematite और Violet Ice जैसे तीन कलर ऑप्शंस में देखा गया है। हालांकि रिपोर्ट्स में चार कलर वेरिएंट्स की बात कही जा रही है, लेकिन फिलहाल तीन ही कलर्स के रेंडर्स सामने आए हैं। डिजाइन की बात करें तो Razr 70 काफी हद तक पिछले Razr 60 जैसा ही दिखता है। यानी कंपनी इस बार अपने फोल्डेबल डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं करेगी। हालांकि नए कलर ऑप्शंस इसे फ्रेश लुक दे सकते हैं।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Motorola Razr 70 में 6.9-इंच का इनर OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2640 पिक्सल हो सकता है। इसके अलावा 3.63-इंच का आउटर डिस्प्ले भी मिल सकता है। जिसका रिजॉल्यूशन करीब 1056 x 1066 पिक्सल हो सकता है। यह सेटअप यूजर्स को फोल्डेड और अनफोल्डेड दोनों मोड में बेहतर एक्सपीरियंस दे सकता है।

परफॉरमेंस के लिए Motorola Razr 70 में 2.75GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है, हालांकि अभी चिपसेट का नाम सामने नहीं आया है। यह फोन 8GB, 12GB और 16GB RAM ऑप्शंस के साथ आ सकता है, जबकि स्टोरेज के लिए 256GB, 512GB और 1TB तक के विकल्प मिल सकते हैं।

कैमरा की बात करें तो Motorola Razr 70 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 50MP + 50MP सेंसर शामिल हो सकते हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। बैटरी के मामले में यह फोन 4500mAh की बैटरी के साथ आ सकता है, जो फोल्डेबल सेगमेंट में अच्छा बैकअप दे सकती है।

फिलहाल Motorola Razr 70 डिवाइस के बाकी फीचर्स और लॉन्च डेट को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन जैसे-जैसे लॉन्च करीब आएगा और भी डिटेल्स शेयर की जा सकती है। यह उन यूजर्स के लिए शानदार ऑप्शन बन सकता है, जो स्टाइलिश फोल्डेबल डिजाइन के साथ दमदार खूबियां चाहते हैं। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो वेट कर सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।