Motorola Razr 70 Ultra का डिजाइन लीक, मिल सकता है 7-इंच फोल्डेबल डिस्प्ले, 4-इंच कवर स्क्रीन

फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में Motorola एक बार फिर अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में लग रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जल्द ही Razr 70 सीरीज लॉन्च कर सकती है, जिसमें दो मॉडल Razr 70 और Razr 70 Ultra शामिल हो सकते हैं। जहां स्टैंडर्ड मॉडल पहले ही सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा जा चुका है। वहीं, अब Ultra वैरियंट के डिजाइन और फीचर्स की डिटेल्स सामने आई हैं।
XpertPick और मशहूर टिप्स्टर Steve Hemmerstoffer (OnLeaks) के जरिए आगामी Motorola Razr 70 Ultra का 360-डिग्री वीडियो और CAD रेंडर्स लीक हुए हैं। जो इसके डिजाइन की पूरी डिटेल्स दर्शा रहे हैं।
सबसे पहले डायमेंशन की बात करें तो Motorola Razr 70 Ultra अनफोल्डेड स्थिति में लगभग 171.3 x 74.1 x 7.8mm (कैमरा बंप के साथ करीब 9.6mm) और फोल्ड होने पर 88.0 x 74.1 x 15.8mm (कैमरा सहित 17.63mm तक) का हो सकता है। तुलना करें तो पूर्व जनरेशन के Motorola Razr 60 Ultra की मोटाई थोड़ी कम है। जिससे साफ है कि नया मॉडल थोड़ा ज्यादा मोटा हो सकता है। ऐसा बड़े कैमरा सेटअप या बड़ी बैटरी की वजह से हो सकता है। हालांकि इसकी लंबाई और चौड़ाई लगभग समान रखी गई है, जिससे हाथ में पकड़ने का अनुभव पहले जैसा ही मिल सकता है।
डिस्प्ले की बात करें तो अपकमिंग Motorola Razr 70 Ultra में 7-इंच का इनर फोल्डेबल स्क्रीन और 4-इंच का कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह सेटअप पूर्व मॉडल जैसा ही है, जिससे ग्राहकों को जाना-पहचाना और प्रीमियम एक्सपीरियंस मिल सकता है।
डिजाइन की बात करें तो फोन का लुक काफी हद तक पूर्व मॉडल जैसा ही रखा गया है, लेकिन कुछ नए बदलाव जरूर दिखे हैं। फोन के लेफ्ट साइड में नया Moto AI बटन दिया गया है, जो AI फीचर्स को जल्दी एक्सेस करने में मदद कर सकता है। वहीं, राइट साइड पर वॉल्यूम और पावर बटन दिए गए हैं। फोन के नीचे की तरफ USB-C पोर्ट, स्पीकर ग्रिल, माइक्रोफोन और SIM स्लॉट मौजूद हैं, जबकि ऊपर की तरफ सेकेंडरी माइक्रोफोन दिखा है।
आगामी Motorola Razr 70 Ultra का डिजाइन ज्यादा बदलावों के साथ सामने नहीं आया है, लेकिन कंपनी ने इसमें हल्के सुधार किए हैं जो यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बना सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में इसके कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी से जुड़ी और भी जानकारी सामने आ सकती है। इसलिए हमें आगे के अपडेट का इंतजार करना होगा।
यदि आप आने वाले महीनों में नया फ्लिप फोन लेने के सोच रहे हैं तो Motorola Razr 70 Ultra का वेट कर सकते हैं यह बाजार में नया विकल्प बन सकता है और Samsung और Oppo के फ्लिप फोंस से टक्कर ले सकता है। हम इसे लेकर आपको और जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।