Motorola Razr 70 Ultra के रेंडर्स आए सामने, लॉन्च से पहले देखें लुक और प्रमुख फीचर्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/04/motorola-razr-70-ultra-renders-leak-specs.jpg

Motorola अपने फोल्डेबल पोर्टफोलियो को आगे बढ़ा सकता है। इसमें कंपनी जल्द ही अपना नया क्लैमशेल फ्लिप स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। जिसे Motorola Razr 70 Ultra नाम से उतारा जा सकता है। इसके नए रेंडर्स लीक में सामने आए हैं। यही नहीं फोन के प्रमुख फीचर्स भी बताए गए हैं। आइए, आगे आपको आगामी मोबाइल के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Motorola Razr 70 Ultra के लीक रेंडर्स OnLeaks और Android Headlines के जरिए सामने आए हैं। आप नीचे दी गई इमेज में देख सकते हैं कि फोन प्रीमियम डिजाइन की झलक दे रहा है। इन तस्वीरों के अनुसार, डिवाइस कम से कम दो फिनिश में आ सकता है, जिसमें Pantone Cocoa Wood और Orient Blue Alcantara शामिल हैं। खास बात यह है कि पिछले मॉडल की तरह इसमें भी बाहरी डिस्प्ले पर ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, जहां तीनों सेंसर 50 मेगापिक्सल के बताए जा रहे हैं।

Motorola Razr 70 Ultra फोन के रेंडर्स में इनर सेल्फी कैमरा साफ नजर नहीं आया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह केवल शुरुआती रेंडर की कमी हो सकती है। ऐसे में कंपनी सेल्फी कैमरा को हटाने या अंडर-डिस्प्ले टेक्नोलॉजी देने की योजना फिलहाल नहीं बना रही है।

डिस्प्ले की बात करें तो Motorola Razr 70 Ultra में करीब 7 इंच का फोल्डेबल इंटरनल स्क्रीन और 4 इंच का कवर डिस्प्ले मिल सकता है। डिजाइन में नया बदलाव Moto AI बटन के रूप में देखने को मिल सकता है, जो फोन के लेफ्ट साइड में दिया जा सकता है। जबकि पावर और वॉल्यूम बटन राइट साइड पर ही रह सकते हैं। फोन के नीचे की तरफ USB Type-C पोर्ट, स्पीकर ग्रिल, माइक्रोफोन और SIM स्लॉट दिए जाने की उम्मीद है, जबकि एक सेकेंडरी माइक्रोफोन ऊपर की ओर मिल सकता है।

परफॉरमेंस के मामले में यह स्मार्टफोन Qualcomm के फ्लैगशिप Snapdragon 8 series चिपसेट के साथ आ सकता है, जिससे हाई-एंड परफॉरमेंस की उम्मीद की जा सकती है। इसके साथ 4,700mAh की बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है, जो पिछले जेनरेशन जैसा ही सेटअप हो सकता है।

लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी Motorola Razr 70 Ultra डिवाइस को जून 2026 में लॉन्च कर सकती है। यह लॉन्च FIFA World Cup 2026 के आसपास रखा जा सकता है, क्योंकि Motorola और Lenovo इस इवेंट के आधिकारिक टेक्नोलॉजी पार्टनर हैं।

Motorola अपनी Razr 70 सीरीज के स्टैंडर्ड Motorola Razr 70 मॉडल पर भी काम कर रही है, जो पहले ही TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट हो चुका है। उम्मीद की जा रही है कि Razr 70 और Razr 70 Ultra दोनों को एक ही दिन लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि अभी ऐलान नहीं हुआ है इसलिए असल जानकारी आने का इंतजार करना होगा।

लीक हुए रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन को देखते हुए Razr 70 Ultra प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन के तौर पर एंट्री कर सकता है, जिसमें डिजाइन, कैमरा और परफॉरमेंस तीनों बढ़िया मिल सकता है। यदि आप इसे लेना चाहें तो वेट कर सकते हैं। हम आगे भी आपको अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।