Motorola Razr 70 Ultra TENAA पर लिस्ट, 50MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/04/motorola-razr-70-ultra-renders-leak-.jpg

Motorola जल्द ही अपनी नई फोल्डेबल सीरीज Razr 70 लेकर आ सकती है। इसमें बेस और Ultra मॉडल आ सकते हैं। इसी बीच Motorola Razr 70 Ultra लॉन्च से पहले ही चीन की TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है, जहां इसके लगभग सभी अहम स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। इससे लगता है कि कंपनी इस बार अपने प्रीमियम फोल्डेबल में बड़े अपग्रेड देने वाली है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

TENAA लिस्टिंग के अनुसार आगामी Motorola Razr 70 Ultra में 6.9-इंच का फोल्डेबल OLED डिस्प्ले मिल सकता है। जिसका रिजॉल्यूशन 1224 × 2992 पिक्सल हो सकता है। इसके साथ फोन के आउटर हिस्से में 4-इंच का OLED कवर डिस्प्ले भी दिया जा सकता है। जिसका रिजॉल्यूशन 1080 × 1272 पिक्सल बताया गया है। यह कवर स्क्रीन यूजर्स को बिना फोन खोले कई काम करने की सुविधा दे सकती है।

परफॉरमेंस की बात करें तो लिस्टिंग में चिपसेट का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन 3.53GHz से 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड को देखते हुए Motorola Razr 70 Ultra में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलने की संभावना है। यह चिपसेट फ्लैगशिप लेवल परफॉरमेंस देने के लिए जाना जाता है। फोन में 8GB, 10GB, 12GB और 16GB RAM ऑप्शन मिल सकते हैं, जबकि स्टोरेज के लिए 128GB से लेकर 1TB तक के वैरियंट उपलब्ध हो सकते हैं।

बैटरी की बात करें तो Motorola Razr 70 Ultra में डुअल-सेल बैटरी सेटअप दिया जा सकता है। जिसमें 1125mAh और 3415mAh की बैटरी शामिल की जा सकती है। इसकी कुल रेटेड कैपेसिटी 4,540mAh हो सकती है, जबकि टिपिकल कैपेसिटी करीब 4,700mAh रखी जा सकती है। इसके साथ ही फोन में 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है।

कैमरा में भी Motorola Razr 70 Ultra दमदार नजर आ रहा है। TENAA लिस्टिंग के अनुसार इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए बेहतर क्वालिटी दे सकता है। वहीं, रियर साइड पर डुअल 50MP कैमरा सेटअप मिल सकता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

बिल्ड की बात करें तो Motorola Razr 70 Ultra फोन 171 x 73.9 x 7.2mm डायमेंशन और लगभग 199 ग्राम वजन के साथ आ सकता है। इसके चीनी वर्जन के डायमेंशन पिछले जेनरेशन से काफी मिलते-जुलते हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार ग्लोबल वर्जन थोड़ा मोटा (करीब 7.8mm) हो सकता है और इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।

कंपनी ने Motorola Razr 70 Ultra स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन TENAA सर्टिफिकेशन के बाद माना जा रहा है कि इसे जल्द ही चीन में पेश किया जा सकता है। चीन में आने के बाद फोन को  ग्लोबल मार्केट में भी एंट्री मिल सकती है। हम आपको आगे भी इसके अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।