Motorola Razr Flex 2027 की तस्वीरें लीक, देखें डिजाइन और संभावित स्पेसिफिकेशंस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/11/motorola-razr-flex-2027-design-renders-specifications-leak.jpg

Motorola अपने नए वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr Flex 2027 को लेकर लगातार चर्चा में बना हुआ है। वहीं, अब इसकी हाई-क्वालिटी रेंडर तस्वीरें लीक हुई हैं। जिनमें फोन का डिजाइन और कलर ऑप्शन देखने को मिले हैं। तस्वीरों में इसका टेक्सचर्ड बैक पैनल, कैमरा मॉड्यूल और हिंज दिखाई दिया है। इसके साथ डिवाइस के संभावित डिस्प्ले साइज, प्रोसेसर और बैटरी की जानकारी भी सामने आई है। जिसके बारे में आप आगे डिटेल्स पढ़ सकते हैं।

Motorola Razr Flex 2027 का डिजाइन लीक

SammyGuru की ओर से शेयर किए गए रेंडर्स में आगामी Motorola Razr Flex 2027 को दो कलर ऑप्शन में सामने आए है। इनमें Pantone Dark Botanical Garden (ग्रीन) और Pantone Coriander (बेज) शामिल हैं। फोन के बैक पैनल पर टेक्सचर्ड फिनिश दिख रही है। वहीं, पीछे की तरफ हॉरिजॉन्टल पिल शेप कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें दो कैमरा सेंसर और LED फ्लैश लगा है।

motorola-razr-flex-2027-design-renders-leak

फोन के हिंज का डिजाइन भी रेंडर्स में नजर आया है। इसकी मदद से फोन को आंशिक रूप से खुली स्थिति में रखा जा सकता है। इससे वीडियो कॉलिंग और फोटोग्राफी के दौरान फोन को बिना हाथ लगाए उपयोग करना आसान हो सकता है। हालांकि, ये अनऑफिशियल रेंडर्स हैं और फाइनल प्रोडक्ट में डिजाइन अलग भी हो सकता है।

Motorola Razr Flex 2027 का डिस्प्ले और साइज

लीक्स के अनुसार, Motorola Razr Flex 2027 का साइज अनफोल्ड होने पर 110 x 149mm और फोल्ड होने पर 110 x 76mm रखा जा सकता है। इसमें 6.92-इंच की इनर और 4.97-इंच की कवर स्क्रीन मिलने की उम्मीद है।

इस तरह यह फोन मौजूदा वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन के मुकाबले ज्यादा कॉम्पैक्ट हो सकता है। ऐसे में Motorola का छोटा फॉर्म फैक्टर इसे आसानी से कैरी करने में मदद कर सकता है। हालांकि, मल्टीटास्किंग और एक साथ कई ऐप इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए इसकी इनर स्क्रीन थोड़ी छोटी साबित हो सकती है।

Motorola Razr Flex 2027 के संभावित स्पेसिफिकेशंस

अब तक आई रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन Android 17 पर काम कर सकता है। इसमें Qualcomm SM8845 Pro चिपसेट मिल सकता है। इसे अपकमिंग Snapdragon 8 Gen 5 Pro प्रोसेसर बताया जा रहा है।

अन्य लीक स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 165Hz इनर डिस्प्ले, 50MP के दो रियर कैमरे और 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसमें 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और IP48 व IP49 रेटिंग भी मिलने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन फीचर्स की पुष्टि नहीं की है।

वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में Samsung, Xiaomi, Huawei और Apple जैसे ब्रांड्स की एंट्री के बाद मुकाबला बढ़ रहा है। Motorola अपने Razr Flex 2027 के जरिए छोटे और आसानी से कैरी होने वाले डिजाइन पर फोकस कर सकती है। फोन के आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स वेबसाइट पर विजिट करते रहें।