
Vivo भारतीय बाजार में अपनी Y-सीरीज के नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में लग रहा है। क्योंकि कंपनी के अपकमिंग Vivo Y05s 4G, Vivo Y11s 5G और Vivo Y21s 5G स्मार्टफोन भारतीय BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुए हैं। इससे भारत में लॉन्च की उम्मीद बढ़ गई है। इससे पहले तीनों स्मार्टफोन Google Play Console Supported Devices List पर भी दिखाई दिए थे। हालांकि, अभी इनके स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी खास जानकारी सामने नहीं आई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
BIS पर लिस्ट हुए Vivo के तीन नए स्मार्टफोन
BIS डेटाबेस पर Vivo Y05s 4G को मॉडल नंबर V2668 के साथ लिस्ट किया गया है। वहीं, Vivo Y11s 5G और Vivo Y21s 5G क्रमशः V2669 और V2670 मॉडल नंबर के साथ दिखाई दिए हैं। इन तीनों स्मार्टफोन को रजिस्ट्रेशन नंबर R-93031330 के तहत लिस्ट किया गया है।
लिस्टिंग के अनुसार, Vivo Y05s 4G को 6 नवंबर 2026 को BIS डेटाबेस में शामिल किया गया था। जबकि Vivo Y11s 5G और Vivo Y21s 5G की एंट्री 9 नवंबर 2026 को हुई थी। हालांकि, BIS लिस्टिंग में स्मार्टफोन के नाम का जिक्र नहीं है, लेकिन इनकी पहचान पहले सामने आई Google Play Console लिस्टिंग के मॉडल नंबर से हुई थी।
Vivo Y05s 4G, Vivo Y11s 5G और Vivo Y21s 5G Google Play Console Supported Devices List पर भी लिस्ट हुए थे। यहां इनके मॉडल नंबर के साथ स्मार्टफोन के नाम सामने आए थे।
Vivo Y11s 5G और Vivo Y21s 5G का डिवाइस कोड Vivo T5 Lite 5G के समान बताया गया है। इससे संकेत मिलता है कि ये दोनों स्मार्टफोन T5 Lite 5G के रीब्रांडेड वर्जन हो सकते हैं। इसी तरह Vivo Y05s 4G का डिवाइस कोड Vivo Y05 4G के समान बताया गया है। ऐसे में यह फोन भी मौजूदा मॉडल के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर आ सकता है।
फिलहाल इन तीनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस सामने नहीं आए हैं। BIS और Google Play Console की लिस्टिंग से इनके प्रोसेसर, डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी की जानकारी नहीं मिली है। वहीं, Vivo ने भी फिलहाल इन स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
आखिर में आपको बताते चलें कि तीनों डिवाइस के भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर सामने आने से लगता है की जल्द ही लॉन्च हो सकता है। आने वाले दिनों में अन्य सर्टिफिकेशन लिस्टिंग या लीक्स के जरिए फीचर्स से जुड़ी जानकारी सामने आने की उम्मीद है। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।









