Motorola का पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल Razr Fold ग्लोबली लॉन्च, 8.1-इंच डिस्प्ले और 50MP ट्रिपल कैमरा से लैस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/01/motorola-razr-fold-globally-launched-specifications.jpg

Motorola ने CES 2026 में अपने बुक स्टाइल फोल्डेबल डिवाइस को उतार दिया है। यह Motorola Razr Fold नाम से लॉन्च हुआ है। कंपनी ने इवेंट में इसके डिजाइन, डिस्प्ले साइज, कैमरा सेटअप और स्टायलस सपोर्ट की पुष्टि की है। जिससे साफ है कि यह डिवाइस प्रीमियम और प्रोडक्टिविटी-फोकस्ड यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है। आइए, आगे खूबियां, संभावित कीमत और उपलब्धता की डिटेल्स जानते हैं।

Motorola Razr Fold में 8.1-इंच का LTPO फोल्डेबल इनर डिस्प्ले दिया गया है, जो 2K रिजॉल्यूशन के साथ आता है।जबकि फोन को बंद करने पर 6.6-इंच का कवर डिस्प्ले मिलता है। जो रेगुलर स्मार्टफोन की तरह काम करता है, यानी ग्राहकों को छोटे-मोटे ऑपरेशन के लिए बार-बार फोन खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। डिजाइन के मामले में फोन को Pantone Blackened Blue और Pantone Lily White कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

कैमरा डिपार्टमेंट Motorola Razr Fold की बड़ी खूबी माना जा सकता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें तीनों सेंसर 50-मेगापिक्सल के हैं। जिसमें मेन कैमरा Sony LYTIA सेंसर के साथ आता है, जबकि दूसरा 50-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा मैक्रो सपोर्ट वाला है। इसके अलावा 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मौजूद है, जो 3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आउटर डिस्प्ले पर 32-मेगापिक्सल कैमरा और इनर स्क्रीन पर 20-मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। वहीं, वीडियो रिकॉर्डिंग में Dolby Vision तकनीक दी गई है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Motorola ने Razr Fold में फोल्डेबल-स्पेसिफिक फीचर्स पर खास ध्यान दिया है। इसमें अडैप्टिव लेआउट्स, बेहतर मल्टीटास्किंग और ऐप्स का फ्लेक्सिबल बिहेवियर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही Moto Pen Ultra स्टायलस का सपोर्ट भी दिया जा रहा है। जो नोट-टेकिंग और क्रिएटिव कामों के लिए इस सेगमेंट में यूनिक फीचर बन सकता है।

Motorola Razr Fold की कीमत और उपलब्धता की बात करें तो कंपनी ने फिलहाल ऑफिशियल प्राइस नहीं बताई है। हालांकि, लीक और इंडस्ट्री के सूत्रों के अनुसार इसकी शुरुआती कीमत करीब 1,500 डॉलर यानी इंडियन करेंसी अनुसार करीब 1,34,946 रुपये हो सकती है। इसे सबसे पहले अमेरिका सहित अन्य ग्लोबल मार्केट्स में सेल किया जा सकता है। वहीं, यह भारत में आएगा या नहीं इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है।

Moto Razr Fold उन ग्राहकों, बिजनेस प्रोफेशनल्स और कंटेंट क्रिएटर्स को टारगेट कर सकता है जिन्हें बड़े इनर डिस्प्ले के साथ मल्टीटास्किंग, स्टायलस इनपुट और प्रीमियम डिजाइन चाहिए है। इसका मुकाबला संभावित तौर पर Samsung Galaxy Z Fold 7 और Google Pixel 9 Pro Fold जैसे प्रीमियम बुक-स्टाइल फोल्डेबल्स से हो सकता है। यदि Motorola इस डिवाइस की कीमत को कम रखता है तो यह बढ़िया विकल्प बन सकता है।

यदि आप बड़े डिस्प्ले, मल्टीटास्किंग और स्टायलस सपोर्ट के साथ बुक स्टाइल फोन लेना चाहते हैं तो इसे ले सकते हैं। हम आगे कीमत आने पर नए पोस्ट में आपको जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।