Motorola Razr+ Paris Hilton Edition पिंक वेगन लेदर केस के साथ यूएस में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/02/motorola-razr-paris-hilton-edition-launched-in-us-price-specifications.jpg
Highlights

मोटोरोला रेजर 2000 के दशक का एक क्लासिक फ्लिप फोन है, जिसे बाद में फोल्डेबल फोन के रूप में फिर से लॉन्च किया गया था। इसी कड़ी में मोटोरोला ने रेजर+ (रेजर 50 अल्ट्रा) का हॉट पिंक वर्जन पेश करके और यहां तक ​​कि पेरिस हिल्टन को शामिल करके पुरानी यादों को और भी ताजा कर दिया है। इसे Motorola ने Razr+ Paris Hilton Edition नाम से लॉन्च किया गया है, जो Paris Pink रंग में आता है। इसमें पेरिस हिल्टन की सिग्नेचर और उनका फेमस डायलॉग “That’s hot” भी देखने को मिलेगा।

मोटोरोला रेजर+ पेरिस हिल्टन एडिशन की कीमत और उपलब्धता

मोटोरोला रेजर+ पेरिस हिल्टन एडिशन में क्या है नया?

नया लिमिटेड एडिशन मोटोरोला रेजर+ पेरिस पिंक फिनिश में आता है, जिसमें फोन के पीछे पेरिस हिल्टन का सिग्नेचर है। आपको फोन के हिंज के बाहरी हिस्से पर पेरिस का कैचफ्रेज “दैट्स हॉट” भी मिलेगा। अंदर, आपको पेरिस हिल्टन की विशेषता वाले चार कस्टमाइज्ड रिंगटोन और 13 वॉलपेपर मिलते हैं।

Motorola Razr+ Paris Hilton Edition के स्पेसिफिकेशंस

डिजाइन में हुए बदलावों को छोड़ दें तो मोटोरोला रेजर+ पेरिस हिल्टन एडिशन में रेगुलर वर्जन जैसे ही स्पेसिफिकेशंस हैं। जिसकी डिटेल्स आगे दी गई है।

फिलहाल मोटोरोला रेजर+ पेरिस हिल्टन एडिशन सीमित मात्रा में उपलब्ध है और ऐसा नहीं लगता कि यह फोन भारत में आएगा।