Motorola Signature 27 का टीजर जारी, नए डिजाइन के साथ होगी एंट्री

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/09/motorola-signature-27-teaser-new-swarovski-design.jpg

Motorola ने इस साल जनवरी में अपनी Signature Series का स्मार्टफोन भारतीय और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था। इसके बाद अप्रैल में कंपनी ने चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में Motorola Signature Crystals by Swarovski एडिशन भी पेश किया है। वहीं, अब Motorola ने Motorola Signature 27 को UK और यूरोपीय बाजारों के लिए टीज करना शुरू कर दिया है। इसके लिए कंपनी की वेबसाइट पर एक नया रजिस्ट्रेशन पेज भी लाइव किया गया है। जहां यूजर्स अपकमिंग फोन से जुड़ी एक्सक्लूसिव जानकारी पाने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Motorola Signature 27 डिटेल्स 

Motorola की UK और यूरोपीय वेबसाइट खोलने पर एक नया बैनर दिखाई दे रहा है, जिसमें Motorola Signature 27 का नाम और “A new perspective is coming” टैगलाइन दी गई है। इसी बैनर में फोन के रियर डिजाइन की पहली झलक भी देखने को मिलती है।

सामने आई तस्वीर के अनुसार, Motorola Signature 27 को ब्लैक कलर में दिखाया गया है। फोन के रियर पैनल पर राउंड कार्नर वाला उठा हुआ कैमरा नजर आता है। इसमें एक बड़ा सर्कुलर प्राइमरी रियर कैमरा दिखाई देता है। जबकि इसके साथ एक अन्य कैमरा भी मौजूद दिख रहा है। हालांकि फोन के फ्रंट डिजाइन की जानकारी सामने नहीं आई है।

डिजाइन की झलक दिखाने के साथ Motorola ने Signature 27 के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिया है। जो यूजर्स इस अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में एक्सक्लूसिव जानकारी पाना चाहते हैं। वे कंपनी की वेबसाइट के जरिए रजिस्टर कर सकते हैं।
हालांकि, Motorola ने अभी फोन के रजिस्ट्रेशन पेज पर इसकी स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स या कीमत से जुड़ी कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

खास बात यह है कि Motorola Signature 27 को लेकर अभी तक कोई लीक भी सामने नहीं आए हैं। ऐसे में फोन के प्रोसेसर, डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, चार्जिंग और अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी हो सकती है। इसलिए आगे के अपडेट मिलने का इंतजार करना होगा।

बताते चलें कि कंपनी द्वारा UK और यूरोपीय बाजारों में आधिकारिक तौर पर टीजर जारी किए जाने के बाद इतना तय है कि आगामी मोटोरोला डिवाइस जल्द आएगा। यदि आप Motorola Signature 27 के और अपडेट चाहते हैं तो 91मोबाइल्स साइट पर विजिट करते रहें। हम आपको जानकारी देते रहेंगे।