Ambani ने Jio यूजर्स पर फिर की फ्री Data की बारिश, इन धांसू प्लान में एक्स्ट्रा मिलेगा इंटरनेट डाटा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/09/Jio-plan.jpg

रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को एक बार फिर खास तोहफा दिया है। दरअसल, कंपनी हाल ही में लॉन्च किए कुछ नए प्रीपेड प्लान में एक्सट्रा डाटा ऑफर कर रही है। इन प्लान की कीमत 499 रुपये, 888 रुपये और 2599 रुपये है। आपको याद दिला दें कि जियो ने इन प्लान को दो और रिचार्ज के साथ 1 सितंबर को पेश किया था। इनमें Disney+ Hotstar के अलावा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, डाटा, एसएमएस और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। आइए आगे आपको इन तीन प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स और एक्स्ट्रा डाटा के लाभ की जानकारी देते हैं।

Jio Disney Plus Hotstar recharge plans

Disney Plus Hotstar

इन तीनों ही प्रीपेड प्लान के साथ, Jio एक साल के लिए Disney+ Hotstar Mobile एक्सेस फ्री दे रहा है, जो सामान्य रूप से 499 रुपये की वार्षिक सदस्यता पर उपलब्ध है। इसके अलावा कंपनी का कहना है कि यह ओटीटी सर्विस अंग्रेजी भाषा में अंतरराष्ट्रीय कंटेंट तक पहुंच प्रदान करेगी, जिसमें Disney+ originals, Disney के टीवी शो, Marvel, Star Wars, National Geographic, HBO, FX, Showtime आदि शामिल हैं।