OPPO का नया गेमिंग स्मार्टफोन TENAA पर हुआ लिस्ट, K15 Pro सीरीज में हो सकता है लॉन्च, देखें डिजाइन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/04/OPPO-K15-pro-specs.jpg

OPPO जल्द अपनी गेमिंग K सीरीज में नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। हाल ही में कंपनी ने चीन में OPPO K15 Pro और K15 Pro+ स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। वहीं, अब इसी सीरीज से मिलता-जुलता नया डिवाइस TENAA और CMIIT सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर देखा गया है। इससे लगता है कि कंपनी जल्द ही अपने गेमिंग स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को आगे बढ़ा सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

TENAA और CMIIT पर लिस्ट हुआ OPPO स्मार्टफोन

91mobiles की रिपोर्ट के अनुसार OPPO का नया स्मार्टफोन PYD110 मॉडल नंबर के साथ चीन की TENAA और CMIIT सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर स्पॉट हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है। हालांकि फिलहाल लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशंस सामने नहीं आए हैं, लेकिन इसके डिजाइन रेंडर्स देखने को मिले हैं।

OPPO K15 Pro सीरीज जैसा हो सकता है डिजाइन

रेंडर्स के अनुसार इस नए OPPO स्मार्टफोन का डिजाइन OPPO K15 Pro सीरीज से मिलता-जुलता लग रहा है। फोन में साइबर-मेचा स्टाइल डिजाइन एलिमेंट्स भी देखने को मिले हैं। इसके कैमरा मॉड्यूल में हल्का कट डिजाइन भी दिख रहा है। जो K15 Pro सीरीज जैसा लगता है। फोन को सिल्वर मेटालिक फिनिश में दिखाया गया है, हालांकि लॉन्च के समय इसमें और भी कलर ऑप्शन आ सकते हैं। फिलहाल डिवाइस के फीचर्स सामने नहीं आए हैं, लेकिन उम्मीद है इसमें K15 Pro सीरीज जैसी खूबियां मिल सकती है।

OPPO K15 Pro सीरीज स्पेसिफिकेशंस

OPPO K15 Pro सीरीज में 165Hz डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 9500s और 8500 Super चिपसेट, बड़ा वेपर चैंबर और इन-बिल्ट कूलिंग फैन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। संभावना है कि नया स्मार्टफोन भी ऐसे ही फीचर्स के साथ आ सकता है। फोन में बड़ी 8000mAh बैटरी दी जा सकती है। जो लंबे गेमिंग सेशन और दो दिन तक के बैकअप में मदद कर सकती है।

पूर्व में आई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि OPPO K15 Pro और K15 Pro+ स्मार्टफोन इस साल की तीसरी तिमाही यानी में भारत में लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल यह आगामी OPPO स्मार्टफोन पहली बार सामने आया है, इसलिए इसके बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। आने वाले दिनों में इसके बारे में और डिटेल्स सामने आने की उम्मीद है। हम आपको आगे भी इसके बारे में अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।