इस हफ्ते खुलने वाला है एंटरटेनमेंट का पिटारा, देखें लिस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/12/New-OTT-Release-This-Week.jpg
Highlights

इस हफ्ते एक बार फिर आपके फेवरेट ओटीटी प्लेटफॉर्मस पर नए कंटेंट का भरमार लगने वाली है। हर बार की तरह ही अलग-अलग ओटीटी पर एक्शन, ड्रामा, रोमांस और मिस्ट्री वाली कई फिल्में व वेब सीरीज रिलीज होने को तैयार हैं और कुछ रिलीज हो चुकी हैं। इसी को देखते हुए हमने इस आर्टिकल में आपको लेटेस्ट Movie और Web Series की जानकारी देने वाले हैं जिसे देखकर आप अपना Weekend और शानदार बना सकेंगे।

आपको बदा दें कि best OTT releases this week की लिस्ट में इस बार TVF Pitchers Season 2, Honeymoon, Ram Setu आदि शामिल हैं। यह Disney Plus Hotstar, Netflix, और Amazon Prime Video प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होंगी।

New OTT Release This Week

सांकेतिक तस्वीर

TVF Pitchers Season 2

सबसे पहले अगर बात करें TVF Pitchers Season 2 release date की तो यह 23 दिसंबर को ZEE5 पर रिलीज होने वाली है। वहीं, इस वेब सीरीज में (TVF Pitchers Season 2 cast) Naveen Kasturia, Arunabh Kumar, Abhay Mahajan, Abhishek Banerjee, Gopal Dutt, Ridhi Dogra, Sikander Kher और Ashish Vidyarthi जैसे कलाकर होंगे। हालांकि, पिछले सीजन में दिखाई दिए Jitendra Kumar (Jitu Bhaiya) इस बार के नए सीजन में दिखाई नहीं देंगे, जिससे दर्शकों को थोड़ी नाराजगी तो है। लेकिन, इस बार के सीजन में Shark Tank से फेमस हुए Ashneer Grover दिखाई देंगे। हालांकि, उनकी सीरीज में एक छोटा सा रोल होगा।

Tara vs Bilal


Tara vs Bilal को John Abraham के प्रोडक्शन तले बनाया गया है। यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद अब ओटीटी रिलीज को तैयार है। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर 23 दिसंबर को रिलीज किया जा रहा है। फिल्म में Tara (Sonia Rathee) और Bilal (Harshvardhan Rane) हैं जिनकी शादी होनी है लेकिन, दोनों को ही शादी नहीं करनी और इसी के बाद शुरू होती फिल्म की असली कहानी।

Honeymoon

अगर आप पंजाबी फिल्मों के शौकीन हैं तो इस हफ्ते एक शानदार Punjabi Movie ओटीटी पर रिलीज को तैयार है। Honeymoon एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्राम मूवी है जो कि नए शादी-शुदा कपल Deep और Sukh के ऊपर आधारित है। इस फिल्म में Gippy Grewal और Jasmin Bhasin अहम किरदार में हैं। इसके अलावा फिल्म Netflix पर स्ट्रीम की जा सकती है।

Thank God

Thank God OTT Release हो चुकी है। इस फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज किए जाने के बाद अब ओटीटी पर ला दिया गया है। फिल्म में सुपरस्टार अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा मौजूद हैं। इस फिल्म को प्राइम वीजियो पर देखा जा सकता है।

Phone Bhoot

supernatural comedy फिल्म Phone Bhoot ओटीटी रिलीज हो चुकी है। 4 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई यह मूवी 21 दिसंबर से Amazon Prime Video पर स्ट्रीम की जा रही है। लेकिन अभी इसे देखने के लिए ग्राहकों रेंट पर लेना होगा। Prime Video का सब्सक्रिप्शन होने के बाद भी यूजर्स को 199 रुपये की कीमत चुकानी होगी। फिल्म में Katrina Kaif ने Ragini Maheshwari, Ishaan Khatter ने Galileo Parthasarthy (Gullu), Siddhant Chaturvedi ने (Major) Sherdil Shergill और Jackie Shroff ने Atmaram Dhyani का किरदार निभाया है।

Ram Setu

Ram Setu को कुछ दिन पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था। लेकिन, तब यह फिल्म रेंट पर पेश की गई थी। वहीं, 23 दिसंबर से प्राइम पर इसे रिलीज किया जा रहा है। इस बार सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स इस मूवी को देख सकेंगे। फिल्म में फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) और नुसरत भरुचा (Nushrratt Bharuccha) अहम किरादर में हैं।