New OTT releases this week: इस हफ्ते रिलीज होने वाली हैं ये शानदारी फिल्में व सीरीज, बना लें देखने का प्लान

New OTT releases this week: अगर आप भी नई वेब सीरीज और फिल्मों की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं तो यह हफ्का आपके लिए शानदार होने वाला है। हर Week की तरह ही इस बार भी आपके पसंदीदा प्लेटफॉर्म जैसे Disney Plus Hotstar, Netflix, Amazon Prime Video और Zee5 पर कई नई Web Series और Movies रिलीज होने वाली हैं। यदि आपको इस सप्ताह नई ओटीटी रिलीज के बारे में कोई जानकारी नहीं है, तो आप हमारे द्वारा दी गई लिस्ट में जान सकते हैं कि कब और कहां कौनसी सीरीज व फिल्म स्ट्रीम होने वाली है। नीचे लिस्ट में Dahan Raakan Ka Rahasya, Jogi और Shiksha Mandal जैसे सीरीज व फिल्में शामिल हैं।
OTT releases this week
- Shiksha Mandal
- Jogi
- Dahan
- GOODNIGHT MOMMY
- College Romance S3
- Heartbreak High
Shiksha Mandal
भारतीय शिक्षा प्रणाली में हुए सबसे बड़े घोटालों में से एक शिक्षा मंडल घोटाले पर एक सीरीज बनकर तैयार है। MX प्लेयर पर इस MX ओरिजिनल सीरीज को स्ट्रीम किया जाएगा। ये वेब सीरीज आपको शिक्षा के क्षेत्र की एक बेहद कठिन कहानी से रूबरू करवाएगी। सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस सीरिज़ को 15 सितंबर यानी आज रिलीज हो गई है। यानी आज से यह शानदार सीरीज स्ट्रीम की जा सकती है।
Jogi
1984 के सिख विरोधी दंगों पर आधारित Jogi फिल्म को इस माह 16 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में फेमस पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ दिखाई देंगे। हाल ही में ‘जोगी’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था। फिल्म अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी है और फिल्म में अमायरा दस्तूर, जीशान अय्यूब, हितेन तेजवानी और कुमुद मिश्रा सहित कई मंझे हुए कलाकार हैं।
Dahan
डिज्नी प्लस हॉटस्टार एक नई वेब सीरीज ‘दहन- राकन का रहस्य’ (Disney Plus Hotstar Web Series Dahan Raakan Ka Rahasya) रिलीज होने वाली है। इस सीरीज (Horror Web Series On Disney Plus Hotstar) को 16 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि दहन, नौ एपिसोड्स की हॉरर वेब सीरीज है, जिसमें शानदार कहानी के साथ ही दमदार कलाकारों का अभिनय देखने को मिलेगा।
GOODNIGHT MOMMY
GOODNIGHT MOMMY को Amazon Prime Video पर 16 September 2022 को रिलीज किया जाएगा। गुडनाइट मॉमी की कहानी जुड़वां लड़कों पर केंद्रित है जो चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी के बाद अपनी मां के साथ एक नए घर में पहुंच जाते हैं। हालांकि, उन्हें पट्टियों के नीचे छिपे व्यक्ति पर शक हो जाता है और उन्हें पता चलता है कि वह उनकी मां नहीं है। यह फिल्म 2014 की ऑस्ट्रियाई फिल्म के समान शीर्षक वाली रीमेक है।
College Romance S3
अगर आपने College Romance का एक भी सीजन देखा है तो आपको इस वेब सीरीज के मेन किरदार Naira, Deepika, Bagga, Karan और Trippy याद होंगे। यह पांचो college friends हैं, जिनके ऊपर सीरीज की कहानी दिखाई गई है। इस सीरीज में श्रेया मेहता, अपूर्व अरोड़ा, गगन अरोड़ा, केशव साधना और मनजोत सिंह मुख्य भूमिका में हैं। कॉलेज रोमांस का निर्देशन पारिजात जोशी ने किया था।
Heartbreak High
हार्टब्रेक हाई हन्ना कैरोल चैपमैन, बेन गैनन और माइकल जेनकिंस द्वारा बनाई गई एक ऑस्ट्रेलियाई शो है। यह शो एक हाई स्कूल के एक छात्र के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देती है, जो एक दिन, एक दीवार पर एक रिश्ते के पेड़ के माध्यम से हर छात्र के प्रेम जीवन के बारे दिखाती है।