4000 का डिस्काउंट लेटेस्ट 5G फोन Samsung Galaxy F70 पर! सिर्फ 17999 में बिक रहा मोबाइल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/10/galaxy-f70.jpg

सैमसंग ने कुछ ही दिनों पहले इंडिया में अपना नया 5जी फोन Samsung Galaxy F70 5G लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन 50MP OIS Camera के साथ लाया गया था जिसमें कंटेंट का मजा लेने के लिए बड़ा और ब्राइट sAMOLED डिस्प्ले भी दी गई है। सिर्फ 10 दिन पहले अनाउंस हुए इस सैमसंग 5जी फोन को पूरे 4000 रुपये सस्ते रेट पर खरीदने का मौका मिल रहा है। कंपनी जहां इसे 21,999 रुपये में बेच रही है वहीं, ग्राहक गैलेक्सी एफ70 को केवल 17,999 रुपये में परचेज कर सकते हैं।

Samsung Galaxy F70 5G ऑफर

सैमसंग गैलेक्सी एफ70 5जी फोन पर तगड़ा ऑफर आया है। इस मोबाइल का 4GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट कंपनी वेबसाइट पर 21,999 रुपये में सेल के लिए लिस्ट किया गया है। लेकिन वहीं शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट इसी वेरिएंट को सिर्फ 18,999 रुपये में बेच रही है। अगर फोन खरीदते वक्त आप SBI कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा। यानी मोबाइल मिलेगा 17,999 रुपये में।

इसी तरह फोन के 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को सैमसंग इंडिया वेबसाइट पर 24,999 रुपये में सेल के लिए लिस्ट किया गया है। यही वेरिएंट फ्लिपकार्ट 21,999 रुपये में बेचा जा रहा है। यानी आधिकारिक लिस्ट प्राइस से 3,000 रुपये कम में। वहीं एसबीआई बैंक के किसी भी कार्ड से पेमेंट करने पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसके बाद इस मोबाइल का इफेक्टिव प्राइस घटकर 20,999 रुपये पड़ रहा है।

अगर आप भी यह नया सैमसंग का फोन सस्ते रेट पर खरीदना चाहते हैं तो यही मौका है। गौरतलब है कि फ्लिपकार्ट की ओर से यह स्कीम सीमित समय के लिए ही लाई गई है जो कभी भी हटाई जा सकती है। लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए ही इस नए 5जी फोन को डिस्काउंटेड रेट पर खरीदा जा सकता है। सस्ता Samsung Galaxy F70 5G खरीदने या फ्लिपकार्ट ऑफर देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Samsung Galaxy F70 5G स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग गैलेक्सी एफ70 5जी फोन को एंड्रॉयड 16 आधारित One UI 8.5 रर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में Exynos 1330 चिपसेट दिया गया है। यह 5नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने के लिए इस मोबाइल में LPDDR4X RAM लगाई गई है।

Samsung Galaxy F70 5G फोन को 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की FHD+ स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली इनफिनिटी यू डिस्प्ले है जिसे Super AMOLED पैनल पर बनाया गया है। यूजर्स को इस मोबाइल स्क्रीन पर 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा जिसके साथ ही कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस की प्रोटेक्शन दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी एफ70 प्रो 5जी ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OIS सेंसर दिया गया है जो 5 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल Macro लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह सैमसंग 5जी फोन 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy F70 5G फोन 5000mAh बैटरी सपोर्ट करता है जिसे तेजी से चार्ज करने के लिए 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। इस मोबाइल को डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP54 रेटिंग से लैस किया गया है। गैलेक्सी एफ70 एआई वाला फोन है जिसमें Circle to Search और Google gemini के विकल्प भी मौजूद हैं। बताते चलें कि Galaxy F70 में 6 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी।