
सस्ता वीवो 5जी फोन खरीदना चाहते हैं जिसमें बैटरी भी बड़ी मिले? आपकी इस जरूरत को पूरा करते हुए कंपनी ने आज इंडिया में नया मोबाइल vivo T5 Lite लॉन्च कर दिया है। यह 6GB RAM वाला 5G फोन है जो 6500mAh battery, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 50MP Camera की ताकत से लैस होकर आया है। वीवो के नए 5जी फोन टी5 लाइट की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
vivo T5 Lite 5G स्पेसिफिकेशन्स
सबसे पहले बड़ी बैटरी की ही बात करें तो वीवो टी5 लाइट 6,500एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। यह 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लाई गई है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज पर फोन लगातार 23 घंटे तक YoutTube या फिर 20 घंटे तक Instagram टाइम दे सकता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 18 घंटे, 11 मिनट का आया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44W FlashCharge का सपोर्ट दिया गया है जो तकरीबन 38 मिनट में मोबाइल को 1% से 50% चार्ज कर सकती है।
vivo T5 Lite 5G फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस नए वीवो 5जी फोन में मीडियाटेक का 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोेसेसर दिया गया है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यूं तो यह मोबाइल सीपीयू दो साल पुराना है लेकिन फिर भी लो बजट मोबाइल में इससे बढिया परफॉर्मेंस की उम्मीद की जा सकती है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 5,75,705 AnTuTu Score अचीव कर चुका है।
वीवो टी5 लाइट 5जी स्मार्टफोन को कंपनी ने Extended RAM तकनीक के साथ पेश किया है। यह टेक्नोलॉजी मोबाइल की 6जीबी फिजिकल रैम में 6जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 12GB RAM की ताकत देती है। यह LPDDR4X RAM है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करती है। बताते चलें कि इस कंपनी ने इस वीवो 5जी फोन के साथ 2 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट पेश की है।
डिस्प्ले की बात करें तो यह नया vivo 5G फोन 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की एचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली डिस्प्ले है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। यूजर्स को इसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। मोबाइल Greasy-Hand और Wet-Hand फीचर से लैस है जिसके चलते गीले या चिकने हाथों को भी फोन स्क्रीन टच को बिना परेशानी इस्तेमाल किया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए वीवो टी5 लाइट 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX852 मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए vivo T5 Lite 5G फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।
वीवो टी5 लाइट को MIL‑STD‑810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी पर पेश किया गया है जो इसे एंटी ड्रॉप और शॉकप्रूफ बनाता है। वहीं मोबाइल को धूल और पानी से बचाने के लिए इसमें IP65 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए यूजर्स को इस सस्ते वीवो फोन में 5GHz Wi-Fi और Bluetooth 5.4 के साथ ही OTG और FM जैसे विकल्प भी मिलेंगे। बताते चलें कि इस मोबाइल में 2TB का मेमोरी कार्ड भी लगाया जा सकता है।
vivo T5 Lite 5G प्राइस
वीवो टी5 लाइट 5जी फोन को इंडियन मार्केट में कुल तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। मोबाइल का बेस वेरिएंट 4GB RAM + 128GB Storage सपोर्ट करता है जिसका प्राइस 19,999 रुपये है। शुरुआती सेल में कंपनी इसपर 1500 रुपये का बैंक डिस्कांउट देगी जिसके बाद मोबाइल को 18,499 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकेगा।
इस वीवो 5जी फोन को 6GB RAM + 128GB Storage और 6GB RAM + 256GB Storage पर भी लाया गया है। इन दोनों वेरिएंट्स का लॉन्च प्राइस क्रमश: 21,999 रुपये और 24,999 रुपये है। वीवो टी5 लाइट को शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट सहित बाजार में मोबाइल की दुकान से खरीदा जा सकता है जो Twilight Shadow और Wave Blue कलर में बिकेगा। SBI, Axis और HDFC बैंक कस्टमर्स को इसपर 1500 रुपये की छूट मिलेगी। फोन की सेल 22 जुलाई से होगी।













