
महंगे होने के बाद भी Apple के iPhone की पूरी दुनिया दीवानी है। लेकिन इनमें कई लोग ऐसे भी होते हैं जो iPhone तो खरीदना चाहते हैं लेकिन खरीद नहीं पाते हैं। क्योंकि उनका बजट नहीं बन पाता है। ऐसे में हम इन यूजर्स के लिए एक गुड न्यू सामने आई है। दरअसल, एक नई रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2022 में Apple iPhone SE यानि iPhone के स्पेशल एडिशन के नए मॉडल को लॉन्च किया जा सकता है। इस मॉडल को किफायती कीमत में पेश करने के साथ ही कंपनी इस फोन को 5G से लैस रखेगी। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि यह कंपनी का सबसे सस्ते 5G फोन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।
Apple विश्लेषक Ming-Chi Kuo ने खुलासा किया है कि अगला iPhone SE 2022 की पहली छमाही में आ सकता है। इसके अलावा Kuo ने यह भी कहा है कि 2022 iPhone SE मौजूदा मॉडल की तरह ही डिजाइन पर ही पेश किया जाएगा। हालांकि, यह एक नए प्रोसेसर और 5G सपोर्ट से लैस हो सकता है। साथ ही कुओ का कहना है कि नए 1H22 SE में मौजूदा SE के समान फॉर्म फैक्टर डिज़ाइन होगा, जिसमें 5G सपोर्ट और प्रोसेसर अपग्रेड प्रमुख अंतर होंगे। इसे भी पढ़ें: Apple iPhone 13 Series 14 सितंबर को हो सकती है लॉन्च, शामिल होंगे iPhone 13 mini, iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max

iPhone SE 3 हो सकता है सस्ता 5G iPhone
Apple की SE सीरीज कंपनी का अफोर्डेबल फोन है। ऐसे में iPhone SE 3 फोन ऐप्पल का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन हो सकता है। इससे पहले कंपनी ने सबसे पहले iPhone 12 सीरीज को सबसे पहले 5G सपोर्ट के साथ पेश किया था। iPhone SE 3 फोन के लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
iPhone SE 3
Apple iPhone SE 3 स्मार्टफोन कुछ समय पहले जानकारी सामने आई थी। लीक में बताया गया था कि iPhone SE 3 में 4.7 इंच की LCD डिस्प्ले दी जा सकती है। ऐसे में Apple का यह फोन छोटी डिस्प्ले वाला कॉम्पैक्ट iPhone खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। iPhone SE 3 कंपनी का 5G रेडी फोन हो सकता है जो 6GHz 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: अब LG Store में बिकेंगे Apple के iPhones, iPads और Wearables, चीनी ब्रांड्स पर भारी पड़ेगी यह साझेदारी
हालांकि, इससे पहले एक रिपोर्ट में दावा किया था कि एप्पल iPhone SE 3 का नया वेरिएंट भी लॉन्च कर सकता है, जिसमें 6.1 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ ही उनका यह भी कहना था कि अपकमिंग iPhone में कंपनी सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया जा सकता है। अब तक iPhone में कंपनी नॉच डिस्प्ले ऑफर करता है।iPhone SE 3 स्पेसिफिकेशन्स को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।



















