3जीबी रैम और 4,500 एमएएच बैटरी के साथ आएगा Nokia 2.4, Xiaomi को चुनौती देने की तैयारी

Nokia के अपकमिंग फोन Nokia 2.4 को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। कंपनी इस डिवाइस को जल्द को सितंबर में लॉन्च सकती है। इस फोन को पिछले साल लॉन्च हुए Nokia 2.3 का ही अपग्रेडेड वर्ज़न बताया जा रहा है। वहीं, एक बार फिर ऑफिशियल तौर पर नोकिया 2.4 के लॉन्च होने से पहले ही डिवाइस के रैम वेरिएंट, बैटरी और कलर ऑप्शन की जानकारी सामने आई है।
NokiaPowerUser की रिपोर्ट के अनुसार, Nokia 2.4 को 2GB + 32GB स्टोरेज और 3GB + 64GB स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन के साथ पेश किया जाएगा। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि लॉन्च के समय डिवाइस तीन कलर ऑप्शन जैसे ब्लू, ग्रे और पर्पल में आएगा। नोकिया 2 एक्स सीरीज़ ब्रांड की एंट्री-लेवल स्मार्टफोन सीरीज है जो बहुत ही बेसिक स्पेसिफिकेशन्स के साथ आती है।
FCC लिस्टिंग की बात करें, तो रिपोर्ट में कहा गया है कि नोकिया 2.4 के चार वेरिएंट्स होंगे- TA-1277, TA-1270, TA-1274 और TA-1275, जिसमें TA-1270 डुअल-सिम वेरिएंट है। बाकि सभी स्पेसिफिकेशन सभी वेरिएंस में एक जैसे हैं। एफसीसी लिस्टिंग के अनुसार, नोकिया 2.4 में 4,500 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। इसे भी पढ़ें: पसंद है Nokia ब्रांड लेकिन फिर भी बना रहे दूरी, जानें क्या है भारतीयों की मजबूरी
कुछ समय पहले Nokia 2.4 को लेकर खबर सामने आ रही थी कि यह फोन इस साल IFA 2020 में उतारा जाएगा। नोकियामोब डॉट नेट ने अपनी रिपोर्ट में दावा करते हुए कहा था कि नोकिया ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल सितंबर महीने में आईएफए 2020 ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट के मंच से Nokia 2.4 को लॉन्च कियया जाएगा। कोई एक फिक्स लॉन्च डेट तो अभी नहीं बताई गई है लेकिन रिपोर्ट की मानें तो नोकिया 2.4 सितंबर में लॉन्च हो जाएगा।
पिछले महीने, नोकिया 2.4 कथित तौर पर गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था। गीकबेंच लिस्टिंग की बात करें तो इस फोन को एंडरॉयड 10 ओएस से लैस दिखाया गया है। इस फोन में 2.0गीगाहर्ट्ज़ बेस क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने के साथ ही मीडियाटेक का हीलियो पी22 चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है। इसे भी पढ़ें: Nokia के इन 4 स्मार्टफोन्स को मिला ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन, बजट कैटगरी में जल्द होंगे लॉन्च
Nokia 2.4 को बेंचमार्किंग साइट पर 2 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। हालांकि इस बात की भी पूरी उम्मीद है कि नोकिया 2.4 एक से अधिक वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। Nokia 2.4 की लीक हुई फोटो के अनुसार यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जो बैक पैनल पर बीच में वर्टिकल शेप में फिट होगा। लीक की मानें तो इस कैमरा सेटअप का प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का होगा। इसी तरह नोकिया 2.4 में 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने की बात कही गई है। वहीं बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो इस फोन को गीकबेंच पर सिंगल-कोर में 136 तथा मल्टी-कोर में 497 प्वांइट्स प्राप्त हुए हैं।