सस्ता Nokia 2 V Tella स्मार्टफोन गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, शानदार फीचर्स से होगा लैस

Nokia फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global को लेकर जानकारी सामने आई है कि कंपनी अपने नए बजट कैटगरी वाले फोन पर काम कर रही है। इस फोन को कम कीमत के साथ शानदार फीचर्स पर पेश किया जाएगा। दरअसल, कंपनी एक नए फोन Nokia 2 V Tella पर काम कर रही है। यह अपकमिंग फोन बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर सामने आया है। इस लिस्टिंग में फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी सामने आई है। उम्मीद की जा रही है कि यह डिवाइस मौजूदा Nokia 2 V के ही नया वेरिएंट Nokia 2 V Tella होगा।
गीकबेंच साइट पर लिस्टिंग के अनुसार, नोकिया 2 वी टेला में 2 जीबी रैम और एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम होगा। इसके अलावा फोन में क्वाड-कोर MT6761 प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसकी बेस फ्रीक्वेंसी 2 गीगाहर्ट्ज़ होगी। माना जा रहा है कि यह चिपसेट MediaTek Helio A22 के नाम से भी जाना जाता है। गीकबेंच पर फोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 829 स्कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,422 स्कोर मिला है। इसे भी पढ़ें: भारत में नोकिया फोन का प्रोडक्शन स्टार्ट, Nokia 5310 इसी महीने और Nokia 5.3 अगले महीने होगा लॉन्च
बता दें कि हाल ही में कंपनी ने Nokia C5 Endi, Nokia C2 Tava और Nokia C2 Tennen नाम के तीन फोन्स को पेश किया था। ‘C’ सीरीज के अंदर लॉन्च किए गए सभी फोन्स एक दूसरे से डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स के मामले में काफी अलग हैं। इसे भी पढ़ें: Nokia 6.3 की स्पेसिफिकेशन्स आई सामने, जुलाई में हो सकता है लॉन्च, चीनी कंपनियों को मिलेगी टक्कर
नोकिया सी5 एंडी में 6.517-इंच एचडी+ स्क्रीन (720 x 1600) दी गई है। इसके अलावा डिवाइस में मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर मौजूद है। वहीं, डिवाइस 3GB की रैम और 64GB की स्टोरेज से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 13MP प्राइमरी सेंसर, 5MP अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फन में 8MP का सेंसर दिया गया है।
वहीं, फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में 4000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग (5W चार्जर बॉक्स) से लैस है। इसके अलावा फोन में ब्लूटूथ 5.0, ऑडियो जैक, एफएम रेडियो, डेडिकेटड गूगल असिस्टेंट बटन और सिंगल नेनो-सिम स्लॉट दिया गया है। साथ ही डिवाइस एंडरॉयड 10 पर कार्य करता है।