सिर्फ 6,999 रुपये में मिल रहा है Nokia 4.2, फोन खरीदने का है बेस्ट मौका

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/04/Nokia-4.2-1.jpg

Nokia ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया डिवाईस 2.3 लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन 8,199 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है जो डुअल रियर कैमरे और 4,000 एमएएच बैटरी के साथ शानदार स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है। Nokia 2.3 स्मार्टफोन आने वाली 27 दिसंबर से देश में सेल के लिए उपलब्ध होगा। लेकिन Nokia 2.3 की ब्रिकी से पहले कंपनी का एक अन्य डिवाईस Nokia 4.2 भारी डिस्काउंट के साथ खरीद के लिए उपलब्ध हो गया है। 10,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन अब सिर्फ 6,999 रुपये में मिल रहा है।

Nokia 4.2 को इस शानदार कीमत के साथ शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर लिस्ट कर दिया गया है। अमेज़न से इस स्मार्टफोन को बिना किसी प्रोमोकोड या एक्स्ट्रा कूपन लगाए किसी आम परचेज की तरह सिर्फ 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बता दें कि Nokia 4.2 को इस मूल्य पर सिर्फ अमेज़न से ही खरीदा जा सकता है। Nokia की आधिकारिक वेबसाइट तथा अन्य शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर यह स्मार्टफोन अभी भी 9,499 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट है। गौरतलब है कि अमेज़न इंडिया पर Nokia 4.2 कब तक 6,999 रुपये की कीमत पर बिकेगा इस बारे में फिलहाल कोई भी पुष्टि नहीं हुई है।

Nokia 4.2

फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Nokia 4.2 को कंपनी की ओर से 5.71-इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 720 X 1520 पिक्सल है। वहीं, स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसके साथ ही फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर दिया गया है। इंडिया में यह स्मार्टफोन एक ही वेरिएंट में लॉन्च हुआ था जिसमें 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Nokia 4.2 फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है।लेकर रियर पर 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिकक्सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। साथ ही फोन में पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन ऑउट ऑफ द बॉक्स ऐंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है।

Nokia 2.3

आज लॉन्च हुए Nokia 2.3 की बात करें तो इस बजट स्मार्टफोन में 6.2 इंच का एचडी+ (720×1520 पिक्सल) इन-सेल डिसप्ले दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 9 पाई पर लॉन्च हुआ है जो क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर पर रन करता है। Nokia 2.3 को इंडिया में 2 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Nokia 2.3 के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, अपर्चर एफ/2.2 और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए जहां बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है वहीं यह फोन 3.5एमएम जैक के साथ पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।