भारत में उपलब्ध हुआ नोकिया 6 लेकिन जानें अभी क्योंं न खरीदें

Join Us icon

एचएमडी ग्लोबल ने पिछले माह नोकिया के पहले एंडरॉयड फोन नोकिया 6 को भारत में पेश किया था। इसी के साथ भारत में भी इस फोन को ले​कर काफी चर्चा होने लगी। लोग अक्सर यह सवाल करते नजर आते हैं कि आखिर भारत में नोकिया का यह फोन कब सेल के लिए उपलब्ध होगा। वहीं आज एक खास खबर आई है। प्रमुख ई—कॉमर्स वेबसाइट ईबे नोकिया 6 को भारत में ​लिस्ट कर दिया है। अर्थात इस फोन को आप भारत में भी खरीद सकते हैं। हालांकि नोकिया ने​ अब तक अधिकारिक रूप से इसे लॉन्च करने की घोषणा नहीं की है।
nokia-6-on-ebay
ईबे की भारतीय वेबसाइट पर नोकिया 6 की कीमत 32,440 रखी गई है और कंपनी ने 25​ दिनों में डिलीवर करने का भरोसा दिलाया है। इतना ही नहीं यह डिलीवरी फ्री है। हालांकि नोकिया फोन को लेकर उपभोक्ता काफी उत्साहित हैं और इसे खरीदारी भी करना चाहते हैं लेकिन फिलहाल इसे न खरीदना ही बेहतर होगा।

क्यों था नोकिया 3310 सबका प्यारा फोन, जानें 5 कारण

यह सुनकर भले ही थोड़ा आप थोड़ा चौंक गए होंगे लेकिन यह सच्चाई है और नोकिया 6 यदि अभी आप खरीदते हैं तो आपकी बड़ी गलती होगी। इसके पीछे कई तर्क हैं। सबसे पहला यह कि कंपनी ने इसे अ​भी अधिकारिक रूप से लॉन्च नहीं किया है। यह डिवाइस अब भी चीन में ही उपलब्ध है और ईबे द्वारा इसे अनअधिकारिक रूप से बेचा जा रहा है। इस डिवाइस के साथ आपको कई समस्याएं भी मिल सकती हैं। इतना ही नहीं आप यह भी देख सकते हैं कि इस पर नोकिया की तरफ से वारंटी नहीं है यह वारंटी ईबे की ओर से दिया जा रहा है।

वहीं दूसरा सबसे बड़ा न खरीदारी का कारण है फोन की कीमत चीन में इसे लगभग 16,000 रुपये के बजट में लॉन्च किया गया है लेकिन भारत यह दोगूने कीमत पर बेचा जा रहा है। इस कीमत में नोकिया 6 अच्छा डिवाइस नहीं कहा जा सकता।

जानें अपने पुराने फोन को कैसे रख सकते हैं नए जैसा

वहीं एक ओर यह भी कहा जा सकता है कि ईबे वेबसाइट बहुत प्रतिष्ठित नहीं है। कंपनी अक्सर रिफर्बिश फोन के लिए जानी जाती है। ऐसे में ईबे से खरीदारी उस फोन की जो भारत में लॉन्च नहीं हुआ। समझदारी भरा सौदा नहीं कहा जा सकता।