
नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 नाम से नोकिया ब्रांड के तीन स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए गए हैं। इनमें से नोकिया 6 को कंपनी द्वारा सबसे ज्यादा कीमत और ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया है। यह फोन ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर 23 अगस्त से एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होने वाला है। और नोकिया के इस फोन के लिए लोगों की दिवानगी इस कदर है कि कुछ ही दिनों में इस फोन को प्री-रजिस्ट्रर करने वालों की गिनती 1 मिलियन के पार पहॅुंच चुकी है।
अब व्हाट्सऐप से भी हो सकेगी खरीददारी, कर सकेंगे पैसे ट्रांसफर
नोकिया की ओर से इस फोन को 14,999 रुपये की कीमत पर देश में लॉन्च किया गया है। इस फोन की रजिस्ट्रेशन 14 जुलाई को शुरू की गई थी और आज नोकिया 6 को 1 मिलियन यानि 10 लाख से भी ज्यादा लोग इसे पाने के लिए रजिस्ट्रर कर चुके हैं। आपको बता दें कि नोकिया 6 की पहली सेल अमेज़न इंडिया पर 23 अगस्त को शुरू होगी।
नोकिया 6 की खरीद पर अनेंको आर्कषक आॅफर्स के साथ ही वोडाफोन यूजर्स को 5 महीने के लिए 45जीबी अतिरिक्त डाटा दिया जाएगा। इसके साथ ही अमेज़न प्राइम मेंबर्स को 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। नोकिया 6 की बात करें तो यह फोन 6000 सीरीज एल्यूमिनियम बॉडी पर बना है। यह देखने में शानदार है और इसकी मोटाई मात्र 7.85 एमएम है।
फोन में 1080×1920 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 5.5-इंच की 2.5डी कर्व्ड फुल एचडी स्क्रीन दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। इसके अलावा स्क्रीन पर पोलराइज्ड लेयर का उपयोग किया गया है जिससे कि आप तेज धूप में भी स्पष्ट व्यू पा सकें। नोकिया 6 एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर कार्य करता है।
23+12 मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरे और 8जीबी रैम के साथ नुबिया ज़ेड17 लीक
कंपनी की ओर से इसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में ओटीजी सपोर्ट के साथ ही होम स्क्रीन पर फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
नोकिया 6 स्मार्टफोन को पाने के लिए (यहां क्लिक करें)




















