नोकिया 6 की रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे नोकिया के इस शानदार फोन को अपना बनाएं

Join Us icon

पिछले माह ही नोकिया ब्रांड के ​तीन स्मार्टफोन नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 भारत में लॉन्च किए गए थे। इस तीनों फोन्स में से नोकिया 6 कंपनी द्वारा सबसे ज्यादा कीमत और ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया है। नोकिया 6 को पाने के इंतजार को खत्म करते हुए आज से इस फोन की ​रजिस्ट्रेशन शुरू हो गई है तथा यह फोन आगामी 23 अगस्त को पहली सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

यह है विश्व का सबसे छोटा फोन, लुक के साथ-साथ फीचर्स भी है शानदार

एचएमडी ग्लोबल की ओर नोकिया 6 को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए लिस्ट किया जाएगा, तथा यह फोन आज से वेबसाईट पर प्री-आॅर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है। कंपनी की ओर से नोकिया 6 को 14,999 रुपये की कीमत पर देश में लॉन्च किया गया है तथा 23 अगस्त से इसे अमेज़न इंडिया से खरीदा जा सकेगा। नोकिया 6 की खरीद पर अनेंको आर्कषक आॅफर्स के साथ ही वोडाफोन यूजर्स को 45जीबी ​अतिरिक्त डाटा दिया जा रहा है।

nokia-6

नोकिया 6 फिलहाल कंपनी का यह सबसे ताकतवर फोन है। नोकिया 6 की बॉडी 6000 सीरीज ए​ल्यूमिनियम की बनी है और यह देखने में शानदार है और इसकी मोटाई मात्र 7.85 एमएम है। फोन में 5.5-इंच की 2.5डी कर्व्ड फुल एचडी स्क्रीन दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है। इसके अलावा स्क्रीन पर पोलराइज्ड लेयर का उपयोग किया गया है ​जिससे कि आप तेज धूप में भी स्पष्ट व्यू पा सकें।

स्लो इंटरनेट स्पीड के लिए फेसबुक ने लॉन्च किया ‘मैसेंजर लाइट’

नोकिया 6 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 4जीबी के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी उपलब्ध है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में ओटीजी सपोर्ट है और आप आप पेन ड्राइव का भी उपयोग कर सकते हैं। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम् 7.0 नुगट पर कार्य करता है और इसमें होम स्क्रीन पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

नोकिया 6 स्मार्टफोन को पाने के लिए (यहां​ क्लिक करें)