
नोकिया आने वाली 6 दिसंबर को भारत में एक ईवेंट का आयोजन कर रही है और इस ईवेंट में कंपनी अपने नए स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में लॉन्च करेगी। कंपनी ने हालांकि इस बात की आॅफिशियल घोषणा नहीं की है कि 6 दिसंबर को कौन सा फोन लॉन्च होगा, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दिन कंपनी नोकिया 8.1 और नोकिया 2.1 प्लस से पर्दा उठा सकती है। वहीं नोकिया के इंडियन ईवेंट से पहले ही कपंनी का नया स्मार्टफोन नोकिया 8.1 लीक के माध्यम से सामने आ गया है। इस लीक के बाद एक ओर जहां फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिल है वहीं दूसरी ओर यह बात और भी पुख्ता हो गई है कि नोकिया 8.1 जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है।
नोकिया 8.1 को विदेशी वेबसाइट नोकिया पावर यूजर ने अपनी रिपोर्ट में शेयर किया है। इस रिपोर्ट में नोकिया 8.1 का कोडनेम फीनिक्स बताया गया है। वहीं दूसरी ओर नोकिया 8.1 को लेकर अब तक सामने आए लीक्स को कई हद तक सही करार देते हुए इस रिपोर्ट ने यह भी साफ कर दिया है कि नोकिया 8.1 चीन में लॉन्च हो चुके नोकिया एक्स7 का ही ग्लोबल वर्ज़न होगा। यानि नोकिया 8.1 की लुक, डिजाईन व स्पेसिफिकेशन्स नोकिया एक्स7 जैसी ही होगी।
नोकिया एक्स7 यानि नोकिया 8.1 को 18.7:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जिसके उपरी हिस्से मेें नॉच मौजूद है। यह फोन 2,246 x 1,080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.18-इंच की टीएफटी स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह एंडरॉयड ओरियो पर पेश हुआ है जो आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर रन करता है। चीन में नोकिया एक्स7 दो रैम वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।
नोकिया 8.1 को भी भारत में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज तथा 6जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी तथा 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज के आॅप्शन्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इन तीनों ही वेरिएंट्स में फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 400जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। नोकिया फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 13-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
सैमसंग गैलेक्सी एम10 बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट, लॉन्च से पहले ही सामने आई स्पेसिफिकेशन्स
नोकिया एक्स7 / नोकिया 8.1 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए नोकिया एक्स7 में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,500एमएएच की बैटरी दी गई है। नोकिया 8.1 को भारत में 18,000 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। बहरहाल नोकिया 8.1 की कीमत व इंडिया लॉन्च से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए कंपनी की आॅफिशियल घोषणा और 6 दिसंबर का इंतजार किया जा रहा है।






















