नोकिया 8 की प्री-बुकिंग हुई शुरू

पिछले दिनों यह खबर सामने आई थी कि फरवरी के अंत में आयोजित होने वाली मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस में नोकिया अपने आगामी स्मार्टफोन नोकिया 8 को प्रदर्शित कर सकती है। पहले जहां नोकिया के इस फोन के कुछ रेंडर सामने आए थे वहीं एक चीनी ई-कॉमर्स वेबसाइट जिंगडोंग पर नोकिया 8 को सेल के लिए लिस्ट किया गया है।
पांच फोन जिन पर मिल रही है भारी छूट
गिज़मोचाइना ने रिपोर्ट पब्लिश करते हुए नोकिया 8 के जिंगडोंग डॉट कॉम पर लिस्ट होने की पुष्टि की है। रिपोर्ट में जिंगडोंग पर लिस्ट नोकिया 8 की फोटो से साथ इसकी कीमत 3,188 युआन बताई गई है जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 30,000 रुपये होती है। हालांकि इस वेबपेज़ पर नोकिया 8 की डिलीवरी डेट या स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कुछ नहीं कहा गया है वरन् साथ ही वेबसाइट पर इस प्रोडक्ट को आउट आॅफ स्टॉक दिखाया गया है।
अब तक सामने आए लीक्स पर गौर करें तो नोकिया 8 को 2560×1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.7-इंच की क्यूएचडी डिसप्ले पर उतारा जाएगा। यह फोन एंडरॉयड 7.0 नुगट आधारित होगा जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर कार्य करेगा। कंपनी की ओर से नोकिया 8 को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है जिनमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी तथा 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की मैमोरी दी जा सकती है।
लेनोवो वाइब के5 नोट का 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च, कीमत 13,499 रुपये
फोटोग्राफी के लिए नोकिया 8 में ओआईएस तथा ईआईएस से लैस 24-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। जिंगडोंग पर लिस्ट हुए नोकिया 8 को लेकर हालांकि कंपनी की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है लेकिन कुछ टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि एमडब्ल्यूसी 2017 में नोकिया 8 को प्रदर्शित करने के बाद से ही इस वेबसाइट पर नोकिया का यह फोन सेल के लिए उपलब्ध कराया भी जा सकता है।