
पिछले कई महीनों से नोकिया 8 के बारे में जानकारियां आ रही थीं। वहीं कयास लगाए जा रहे थे कि इस फोन को जुलाई के अंत तक ही लॉन्च किया जा सकता है। वहीं आज कंपनी ने फोन के लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। एचएमडी ग्लोबल द्वारा जानकारी दी गई है कि नोकिया 8 को आगामी 16 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है।
16-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2018) हुआ लीक
गौरतबल है कि फिलहाल नोकिया फोन का मालिकाना हक एचएमडी ग्लोबल के पास है और कंपनी ने नोकिया 8 के लॉन्च ईन्वाइट भेजना शुरू कर दिया है। इस फोन के लॉन्च के लिए लंदन में एक इवेंट का आयोजन किया जा रहा है जहां 16 अगस्त को पहली बार नोकिया 8 पेश किया जा सकता है। हालांकि यह फोन अपनी पहली सेल के लिए कब से उपलब्ध होगा तथा इसकी कीमत क्या होगी इसके लिए 16 अगस्त का ही इंतजार करना होगा। वहीं नोकिया के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन के भारत में आने में थोड़ा और समय लग सकता है।
नोकिया 8 को लेकर अब तक सामनें आए लीक्स पर गौर करें तो यह फोन 5.3-इंच की क्यूएचडी स्क्रीन के साथ बेज़ल लेस डिजाईन पर पेश किया जाएगा। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा तथा 2.45गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करेगा।
कम कीमत में लॉन्च हुआ यू ब्रांड का यह 4जी फोन जो देगा शाओमी-मोटो को टक्कर
कंपनी की ओर से नोकिया 8 को 4जीबी या 6जीबी रैम वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस फोन को कुछ खास माना जा रहा है। लीक के मुताबिक इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा जिसमें कार्ल जेसिस के 13-मेगापिक्सल वाले सेंसर होंगे। नोकिया 8 के होम बटन पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है।






















