
पिछले साल ही खबर आ गई थी कि एचएमडी ग्लोबल फिर से नोकिया फोन को पेश करने वाले हैं। वहीं साल के शुरुआत में ही कंपनी पे नोकिया 6 के पेश कर सबको अहसास दिला दिया कि कंपनी फिर से इस बार धमाकेदार एंट्री करने वाली है। इसके बाद से अब तक नोकिया द्वारा चार एंडरॉयड फोन और कुछ फीचर फोन लॉन्च किए जा चुके हैं जिसमें एक नोकिया का बहुप्रतिक्षित 3310 भी है। हालांकि अब तक कंपनी का सबसे ताकतवर फोन नोकिया 8 है जिसे हाल में डुअल कैमरे के साथ पेश किया गया है। वहीं नोकिया इस सीरीज में एक और दमदार फोन लाने की तैयारी में है। खबर के अनुसार कंपनी जल्द ही नोकिया 9 को लॉन्च कर सकती है। इस फोन के कुछ फोटोग्राफ लीक हुए हैं।
लीक फोटो में स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि नोकिया 9 को नए डिजाइन ट्रेंड बेजल लेस डिसप्ले से लैस किया गया है। इस फोटो को प्रमुख टिप्सर इवन ब्लॉस द्वारा लीक किया गया है और सबसे पहले कंपेयर राजा ने इसे प्रकाशित किया है। फोटो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि नोकिया के इस फोन में फ्रंट और बैक दोनों जगह ग्लास का उपयोग किया गया है और यह काफी आकर्षक है।
वहीं आपको यह देखकर भी अच्छा लगेगा कि फोन काफी स्लीक है। पिछले पैनल में नोकिया 8 की ही तरह नोकिया 9 में भी डुअल कैमरा लेंस दिया गया है। वहीं यह जिक्र करना भी जरूरी है कि फोन में 3.5 एमएम आॅडियो जैक नहीं है जो कि आज के फ्लैगाशिप फोन में स्टैंडर बनता जा रहा है। फोन में चार्जिंग डाटा व कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप सी पोर्ट है।
आॅनर 7एक्स लॉन्च, इसमें है बेजल लेस डिसप्ले और डुअल कैमरा
फोन के दाएं पैनल में वॉल्यूम बटन है जबकि बाएं पैनल में खास कैमरा बटन दिया गया है। पिछले पैनल में फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है और उपर ऐज में सेकेंडरी माइक है। हालांकि स्पेसिफिकेशन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन इससे पहले आए लीक के अनुसार इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर पेश किया जाएगा और फोन में आपको 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी देखने को मिल सकती है। वहीं खबर यह भी है कि कंपनी इसका 128जीबी मैमोरी वाला मॉडल भी पेश कर सकती है।
ज़ोलो ने लॉन्च किए तीन दमदार एंडरॉयड फोन, कीमत 4,999 रुपये से शुरू
खबरों के अनुसार नोकिया 9 में 5.5-इंच का सुपर एमोलेड डिसप्ले दिया जा सकता है और फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन क्वाड एचडी होगा। हालांकि कंपनी की ओर से अब तक इस बारे में कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।






















