नोकिया 9 आया सामनें, आईफोन 10 की तरह होगी फुलव्यू डिसप्ले

लंबे समय से नोकिया के आगामी स्मार्टफोन नोकिया 9 को लेकर तरह तरह के लीक्स सामनें आते रहे हैं। फोन की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर हालांकि अब तक कोई भी जानकारी पुख्ता नहीं हुई है, लेकिन इतना तय है कि नोकिया 9 बिना बेज़ल्स वाली फुलव्यू डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। वहीं आज नोकिया के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लेकर सामनें आई जानकारी ने भी नोकिया 9 की डिसप्ले को काफी हद तक साफ कर दिया है।
ताजा लीक में नोकिया 9 के फ्रंट पैनल की फोटो शेयर की गई है। इस फोटो में नोकिया 9 का पूरी तरह से बेज़ल लेस दिखाया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी फिजिकल बटन नहीं दिया गया है तथा इसके दोनों साईड पूरी तरह से बेज़ल लेस है। यानि नोकिया 9 के साईड पैनल पर ज़रा भी फिजिकल बॉडी नहीं दी गई है। फोन में दो सेल्फी कैमरा सेंसर दिखाए गए हैं तथा टच स्क्रीन पर ही कैमरा की शार्टकट की दी गई है।
Nokia 9 Leaked Render confirm Full Screen Designhttps://t.co/RWkUtPTkcj pic.twitter.com/MyfN8LW34f
— ConceptLeaks (@ConceptLeaks) December 19, 2017
फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह एक हाईएंड डिवाईस होगा। फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है। लीक में कहा गयाा है कि नोकिया 9 के रियर कैमरा में 2000 तक का आईएसओ होगा तथा 1/500 तक की अपर्चर स्पीड देखने को मिलेगी। नोकिया 9 का टेलीफोटो लेंस जहां 2एक्स आॅप्टिकल ज़ूम सर्पोट करेगा वहीं वाईडएंगल लेंस सें सभी फोटोग्राफ्स के साथ ही पैनारमा शॉट खूबसूरती से लिए जा सकेंगे।
बहरहाल माना जा रहा है कि नोकिया का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल साल 2018 की शुरूआत में नोकिया 9 को लेकर कोई घोषणा कर सकती है। नोकिया 9 की कीमत क्या होगी और यह कितने वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा इस बाबत अभी कोई सूचना सामनें नही आई है। लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि नोकिया 9 कंपनी द्वारा अब तक पेश किए सभी एंडरॉयड स्मार्टफोन्स में सबसे दमदार होगा।