
नोकिया के चाहने वाला ग्राहक काफी समय से कंपनी के नए डिवाइस नोकिया 9 प्यूोरव्यू का इंतजार कर रहे हैं। काफी समय से इस डिवाइस को लेकर कई जानकारी सामने आ चुकी है। वहीं, हाल ही में डिवाइस के बैक के से अलग इसके फ्रंट पैनल को दिखाया गया था। पेंटा-लेंस कैमरा सेटअप के साथ आने वाले डिवाइस की लॉन्च की जानकारी सामने आई है, जिसके अनुसार डिवाइस को साल 2019 जनवरी के आखिर में या फरवरी की शुरुआत में पेश किया जाएगा।
रशिया में एक्टिव नोकिया कम्यूनिटी ने ट्विट पर नोकिया एन्यू नाम से एक ट्विट कर इस बात की जानकारी दी है। ट्विट के अुसार एचएमडी ग्लोबल अगले साल जनवरी के आखिर में नोकिया 9प्योरव्यू को लॉन्च कर सकती है। ट्विट में डिवाइस की तस्वीर भी दिखाई गई है।
One month left before the announcement. #Nokia9PureView #Nokia9 #Exclusive #ComingSoon #Nokia #HMD pic.twitter.com/f9ZYkkU3ZG
— Nokia anew (@nokia_anew) December 27, 2018
देखें लेटेस्ट एंडरॉयड 9 पाई पर चलने वाले स्मार्टफोंस की पूरी लिस्ट
ट्विटर पर शेयर की गई तस्वीर हाल ही में लीक फोटो की तरह ही लग रही है। हाल ही में लीक हुई फोटो की बात करें तो नोकिया के इस डिवाइस के टॉप में बेजल होगा, जिसमें दाईं ओर फ्रंट कैमरा और उसके बराबर में नोकिया की ब्रांडिंग होगी। वहीं, नीचे की ओर भी बड़े बेजल दिखाई होंगे।
5 कैमरे वाले नोकिया 9 की लाइव फोटो हुई लीक, कर्व्ड डिसप्ले से होगा लैस
डिसप्ले डिजाइन को देखते हुए लग रहा है कि नोकिया 9 प्योरव्यू 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो स्क्रीन होगा। इस प्राकर की स्क्रीन हम नोकिया 8 सिराको में देख चुके हैं। इसके अलावा हैंडसेट में क्वाड एचडी+ रिजॉल्यूशन सपोर्ट वाली डिसप्ले हो सकती है। इससे पहले सामने आई अफवाहों के अनुसार नोकिया 9 में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।
वहीं, डिवाइस के बैक में पांच रियर कैमरा होने की चर्चा भी काफी दिनों से सामने आ रही है। रियर कैमरा की बात करें तो फोन में मौजूद पेंटा कैमरा यानि 5 सेंसर वाले कैमरा सेटअप में दो प्राइमरी कैमरा सेंसर्स के साथ एक टेलीफोटो लेंस हो सकता है। वहीं, एक वाइड-एंगल लेंस तथा एक डेफ्थ-सेंसिंग कैमरा सेंसर हो सकता है। नोकिया के अन्य स्मार्टफोंस की तरह नोकिया 9 में भी कार्ल जेसिस के कैमरा सेंसर ही दिए जाने की उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा इस फ्लैगशिप डिवाइस में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिया जा सकता है।






















Comments are closed.