
पिछले कई माह से नोकिया फोन को लेकर खबरें आ रही हैं। हाल में एक फोन की जानकारी सामने आई थी जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम पर आधारित था। उस वक्त नेाकिया के इस फोन को गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था और बाद में इसका ऐनटूटू बेंचमार्क प्रकाशित किया गया था। वहीं आज फोन का एक रेंडर सामने आया है जिसमें फोन को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।
नई जानकारी के बाद यह कहा जा सकता है कि नोकिया डीवनसी दो रूपों में मिल सकता है। बेसिक वर्जन जहां मेटल फ्रेम और पॉलीकार्बोनेट प्लास्टिक बॉडी के साथ होगा। यह फोन व्हाइट और ह्यू ब्लैक सहित दो रंगों में उपलब्ध होगा। वहीं नोकिया डी1सी का एक स्पेशल एडिशन भी होगा जो मैटल यूनिबॉडी के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर होम बटन पर इनबिल्ट किया जा सकता है।
नोकिया की लीक फोटो के आधार पर दूसरे फोन की बात की जाए तो इसे स्लीम फ्रेम वाला मेटल यूनिबॉडी का फोन कहा जा सकता है। कर्वड कार्नर वाले इस पिल्लो शेपड् फोन में प्राइमरी कैमरा के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
पूर्व जारी रिपोर्ट की मानें तो नोकिया डी1सी में 5-इंच या 5.5-इंच फुल एचडी स्क्रीन हो सकती है। इसके साथ ही फोन में 3जीबी रैम होने की उम्मीद है। फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 या स्नैपड्रैगन 430 पर पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही डी1सी में 32जीबी इंटरनल स्टोरेज, 13एमपी रियर कैमरा और 8-एमपी फ्रंट शूटर वाला कैमरा देखने को मिल सकता है। यह फोन आईपी68 सर्टिफाइड हो सकता है जो पानी व धूल अवरोधक होने का भरोसा देता है। इस फोन को एचएमडी कंपनी द्वारा लिस्ट किया गया है। इस कंपनी का निर्माण नोकिया द्वारा मोबाइल कंपनी बनाने के लिए किया गया है।
जानें कैसे नोकिया 301 ने बचाई गोली से एक शख्स की जान
वर्ष 2013 में जब माइक्रोसॉफ्ट ने नोकिया मोबिलिटी का अधिग्रहण किया तो उस वक्त ऐसा लगा कि यहां से नोकिया का सफर अंत हो गया। परंतु कुछ साल बाद ही नोकिया ने एंडरॉयड टैबलेट बनाकर इस बात को साबित कर दिया था कि कंपनी कभी भी डिवाइस बाजार में दस्तक दे सकती है। यह खबर भी है कि नोकिया इस साल के अंत तक या वर्ष 2017 के पहली तिमाही में इस फोन को लॉन्च कर सकती है।























